scorecardresearch
 

गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए लॉन्च होगा वेब पोर्टल, कोई भी अपलोड कर सकेगा जानकारी

केंद्र सरकार एक ऐसा वेब पोर्टल शुरू करने जा रही है जिससे गुमशुदा बच्चों या लोगों को ढूंढ़ना आसान होगा. इस पोर्टल पर कोई भी आम नागरिक किसी की गुमशुदगी की जानकारी अपलोड कर सकता है.

Advertisement
X
मेनका गांधी (फाइल फोटो)
मेनका गांधी (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार एक ऐसा वेब पोर्टल शुरू करने जा रही है जिससे होगा. इस पोर्टल पर कोई भी आम नागरिक किसी की गुमशुदगी की जानकारी अपलोड कर सकता है. ऐसा करने से खोए शख्स से जुड़ी जानकारी एक साथ कई लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. वहीं, दूसरी तरफ अगर किसी के पास वेबसाइट पर मौजूद गुमशुदा शख्स से जुड़ी जानकारी हो, तो वो भी इस प्लेटफॉर्म पर अपनी बात साझा कर सकता है.

इस पोर्टल का नाम khoyapaya.gov.in होगा. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नेलॉजी मिलकर इस वेबसाइट को लॉन्च करेगी. इसके अलावा बच्चों के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन Childline और स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जाएगी.

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा, 'इसका मकसद गुमशुदा लोगों की तस्वीर लाखों को लोगों के बीच लाना है जिससे पुलिस को उन्हें ढूंढ़ने में मदद मिले.'

मंत्रालय इस पोर्टल को ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जोड़ने की तैयारी है. मिली जानकारी के मुताबिक जून में इस वेबसाइट को लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement