scorecardresearch
 

आम आदमी पार्टी की मेंबरशिप के नाम पर लोगों को चूना लगा रहा शख्स गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता के नाम पर लोगों से कथित तौर पर पैसा उगाह रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.तेलीबंधा थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि तेलीबंधा इलाके के रहने वाले लिखेश सिंह (26) को शनिवार शाम AAP की सदस्यता के लिए फर्जी रसीद के जरिए कथित तौर पर रकम इकट्ठा करने के आरोप में पकड़ा गया.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता के नाम पर लोगों से कथित तौर पर पैसा उगाह रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. तेलीबंधा थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि तेलीबंधा इलाके के रहने वाले लिखेश सिंह (26) को शनिवार शाम AAP की सदस्यता के लिए फर्जी रसीद के जरिए कथित तौर पर रकम इकट्ठा करने के आरोप में पकड़ा गया.

बघेल ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी के स्थानीय सदस्यों की ओर से मिली शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई. शिकायत के मुताबिक, AAP की सदस्यता के नाम पर वह लोगों से रुपये इकट्ठा कर रहा था.

उन्होंने बताया कि 'आप' के नाम पर फर्जी रसीद का पुलिंदा तथा उसके द्वारा लोगों से ली गई रकम को जब्त कर लिया गया है. आईपीसी की धारा 420, 467 और 468 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी ने इस तरह की कवायदों में अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement