Maha CM's relief fund was used to send dance troupe to Bangkok: Anil Galgali, RTI Activist on RTI filed by him
— ANI (@ANI_news)
यह मामला इसलिए और गरमा गया क्योंकि महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे कई किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और इस बीच मुख्यमंत्री राहत कोष के पैसे गलत जगहों पर खर्च हो रहे हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तेमाल राज्य सरकार प्राकृतिक आपदा के प्रभावित लोगों के लिए करती हैं.
If you have an allegation, put it in the public domain and let us reply: Shaina NC, BJP
— ANI (@ANI_news)
हालांकि सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने इन आरोपों का खंडन किया है. फड़नवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का पैसा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा सकता है. फड़नवीस ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष का 25 फीसदी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है. एनसीपी ने इस मामले के सामने आने के बाद फड़नवीस पर आरोप लगाया है कि वो किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं.
Out of the third, 25% funds are reserved for cultural activities out of which we sponsored ppl in ques: D Fadnavis
— ANI (@ANI_news)
कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से डांस ट्रूप को दिए गए पैसे को गबन बताया है. मनीष तिवारी ने फड़नवीस से इस मामले पर इस्तीफा मांगा हैं.