कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्थानीय नेहरू मैदान में शनिवार को भारतीय कराटे आत्मरक्षा स्कूल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 'ओपन कराटे टूर्नामेंट' का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ मेंगलौर की मेयर कविता सनिल भी मौजूद रहीं.
उद्धाटन के दौरान दोनों ही नेताओं ने रिंग में पहले तो कराटे के पोज दिए तो वहीं कुछ ही क्षणों बाद दोनों ने मजाकिया लहजे में एकदूसरे पर कराटे का एक-एक वार भी किया.
एएनआई के ट्विटर हैंडल पर अपलोड हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले मेयर कविता सनिल ने के पेट पर कराटे का वार किया तो वहीं उसके तुरंत बाद सिद्धारमैया ने भी मेयर के पेट में वार किया.Mangalore: Karnataka CM Siddaramaiah and Mayor Kavita Sanil at Indian Karate Championship 2017 (04.11.2017)
— ANI (@ANI)
उद्घाटन के बाद इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण अहम है. उन्होंने कहा कि यह खासकर महिलाओं के लिए अहम है, क्योंकि विभिन्न जगहों पर उन पर हमले होते हैं.
ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाओं को अपराधियों का सामना करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में कराटे कक्षाएं शुरू करने पर विचार किया जाएगा.