इसरो ने बुधवार को इतिहास रचा. पहली बार एक साथ 104 सैटेलाइट भेज कर इसरो ने अमेरिका, रूस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया. इस कामयाबी पर इसरो को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.
'कामयाबी है मील का पत्थर'
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने आज के दिन को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में मील का पत्थर बताया. मुखर्जी का कहना था कि पूरे देश को इस उपलब्धि पर गर्व है.
Nation is proud of this achievement, which has demonstrated, yet again, India’s increasing space capabilities
— President of India (@RashtrapatiBhvn)
'वैज्ञानिकों को सलाम'
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मौके पर इसरो की तारीफ की. ट्विटर पर मोदी का कहना था कि पूरा देश वैज्ञानिकों को सलाम करता है. उनके मुताबिक ये देश के लिए गर्व का लम्हा है.
This remarkable feat by is yet another proud moment for our space scientific community and the nation. India salutes our scientists.
— Narendra Modi (@narendramodi)
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी लॉन्चिंग के बाद ट्वीट किया कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है.
proud to be an INdian
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
वहीं, अभिषेक बच्चन का कहना था कि वैज्ञानिकों ने हर देशवासी को सिर ऊंचा करने की एक और वजह दी है.
And gives us yet another reason to hold r heads up high. They successfully launched 104 satellites in 1 rocket today. 🇮🇳
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan)
एक्टर रितेश देशमुख ने आज की लॉन्चिंग की तस्वीर के साथ एक ऐसी पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जिसमें इसरो के उपग्रह APPLE को बैलगाड़ी पर ले जाते दिखाया गया है. देशमुख का कहना था कि विकास के इस सफर के लिए उन्हें इसरो पर फख्र है.
PAST: Transporting the rocket assembly by bullock carts. TODAY: Launching 140 satellites at one go. we are so so proud of you
— Riteish Deshmukh (@Riteishd)
मशहूर एक्टर धनुष ने भी वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर बधाई दी.
Isro sets history, through launches 104 satellites in one go. Kudos to the Indian Scientists for this feat!
— Dhanush (@dhanushkraja)