scorecardresearch
 

जेद्दा में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो चलाएगी स्पेशल रेस्क्यू ऑपरेशन

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच जेद्दा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए इंडिगो स्पेशल ऑपरेशन चलाएगी. इंडिगो 3 मार्च 2026 से जेद्दा से भारत के प्रमुख शहरों के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी. इंडिगो और भारतीय दूतावास मिलकर यात्रियों की भारत लौटने में मदद करेंगे.

Advertisement
X
इंडिगो भारतीय दूतावास के साथ मिलकर भारतीयों को वापस लाएगी..(File Photo: ITG)
इंडिगो भारतीय दूतावास के साथ मिलकर भारतीयों को वापस लाएगी..(File Photo: ITG)

ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध ने खाड़ी देशों में हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है. सऊदी अरब के जेद्दा में बड़ी संख्या में भारतीय यात्री फंस गए हैं. इन यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भारत की प्रमुख एयरलाइन 'इंडिगो' और 'स्पाइसजेट' ने विशेष राहत अभियान चलाने का फैसला किया है.

इंडिगो ने घोषणा की है कि वो 3 मार्च, 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें चलाने एयरलाइन के मुताबिक, इन उड़ानों का संचालन संबंधित देशों से उड़ान की मंजूरी मिलने और उस समय एयरस्पेस की स्थिति पर निर्भर करेगा.

युद्ध के बिगड़ते हालातों के बीच, इंडिगो को मंगलवार के लिए 4 उड़ानों की मंजूरी मिल गई है. ये विमान जेद्दा से भारत के तीन प्रमुख शहरों- मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे. 

किन लोगों के लिए स्पेशल रेस्क्यू ऑपरेशन?

इंडिगो ने साफ किया है कि ये उड़ानें मुख्य रूप से उन यात्रियों के लिए हैं, जिन्होंने पहले से ही इंडिगो में बुकिंग करा रखी थी, लेकिन युद्ध की वजह से उनकी फ्लाइट्स रद्द या सस्पेंड हो गई थीं. हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो लगातार सऊदी अरब के जेद्दा में स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एयर कनाडा ने 22 मार्च तक रद्द कीं इजरायल-दुबई की उड़ानें, री-शेड्यूल और फुल रिफंड का विकल्प

दूतावास और एयरलाइन मिलकर पूरा करेंगे मिशन

यात्रियों को एयरपोर्ट तक लाने और उन्हें जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने में दूतावास और एयरलाइन मिलकर काम कर रहे हैं. भारत सरकार की प्राथमिकता है कि युद्ध क्षेत्र के आसपास फंसे हर नागरिक को सुरक्षित निकाला जाए.

स्पाइसजेट ने भी शुरू की स्पेशल फ्लाइट्स

वहीं, स्पाइसजेट भी यूएई में फंसे भारतीयों की घर वापसी के लिए विशेष उड़ानों का संचालन करेगी. 3 मार्च और उसके अगले कुछ दिनों के लिए फूजैराह को दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि से जोड़ने वाली विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं.

स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अजय सिंह ने कहा, 'ऐसे मुश्किल समय में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता उन भारतीय नागरिकों की मदद करना है जो अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं और अपने घर लौटना चाहते हैं. अपने देशवासियों की मदद के लिए जहां भी जरूरत होगी, स्पाइसजेट ऐसी और सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार खड़ा है.'

एयर इंडिया भी अपने फंसे हुए यात्रियों को वापस ला रही है. AI 916 इंडियन एयरस्पेस में एंट्री ले चुकी है और अब जयपुर से होते हुए दिल्ली की ओर जा रही है.

Advertisement

दुबई और अबू धाबी में सीमित उड़ानें शुरू

दुबई और अबू धाबी में भी सीमित उड़ानें शुरू की गई हैं, ताकि वहां फंसे लोग अपने घर लौट सकें. हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग ने यूएई, जॉर्डन, सऊदी अरब, मिस्र, लेबनान और ओमान सहित 13 देशों में अपने नागरिकों से गंभीर सुरक्षा जोखिमों के चलते कमर्शियल इलाकों से निकलने के निर्देश दिए थे. ऐसे में इन स्पेशल फ्लाइट्स से फंसे लोगों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: ईरान पर हमले के बाद Middle East के एयरपोर्ट्स पर हाहाकार, 1800 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे

हवाई क्षेत्र पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर

सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि खाड़ी देशों और भारत के बीच उड़ान भरने वाली अन्य विदेशी एयरलाइंस भी काफी प्रभावित हुई हैं. युद्ध के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है या वहां से उड़ान भरना जोखिम भरा हो गया है. ऐसे में विमानों को लंबे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उड़ानों की संख्या कम हो गई है और यात्रा का समय बढ़ गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement