scorecardresearch
 
Advertisement

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting: असम, पुडुचेरी और केरलम में मतदान समाप्त, EVM में कैद हुआ जनादेश

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 अप्रैल 2026, 8:02 PM IST

Assam, Kerala, and Puducherry Assembly Election 2026 Voting: देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. पुडुचेरी, केरलम और असम में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और शाम को छह बजे समाप्त हुई.

Assam Election. Assam Election.

असम, केरलम (केरल) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला. 

विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव हुआ. वहीं, गोवा में भी एक सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन वहां के उपचुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए थे. असम के 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था. संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच रहा, जहां मतदाता लाखों की संख्या में अपने भविष्य के जन प्रतिनिधियों को चुनने के लिए केंद्रों पर पहुंचे.

इसी तरह केरलम की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में थे. जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है तो यूडीएफ अपनी खोई जमीन तलाश रहा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है.

वहीं, पुडुचेरी के 9.50 लाख मतदाता भी आज 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज किया.

8:01 PM (6 दिन पहले)

तीन राज्यों में लोकतंत्र का उत्सव दिखा

Posted by :- Anurag

असम, केरल और पुडुचेरी - तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग अब पूरी हो चुकी है. पूरी खबर को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं - असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग खत्म... जमकर हुआ तीनों राज्यों में मतदान, EVM में कैद हुआ फैसला
 

6:22 PM (6 दिन पहले)

तीन राज्यों में EVM में कैद हुआ जनता का जनादेश

Posted by :- Anurag

असम, पुडुचेरी और केरलम में मतदान समाप्त हो गया है. जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस अब वही मतदान कर सकेंगे. 

5:45 PM (6 दिन पहले)

पुडुचेरी टॉप पर, 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग, असम और केरल भी पीछे नहीं

Posted by :- Anurag

शाम 5 बजे तक: पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 86.92% लोगों ने वोट डाला. असम में 84.42% और केरलम में 75.01%. तीनों जगहों पर लोग अच्छी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं.

4:51 PM (6 दिन पहले)

कांग्रेस ने उदलगुड़ी उम्मीदवार सुरेन डैमरी के खिलाफ शिकायत की

Posted by :- Anurag

असम कांग्रेस ने अपने ही उम्मीदवार सुरेन डैमरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी (APCC) के महासचिव (संगठन) रामन्ना बरुआ ने कहा कि हमने उदलगुड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुरेन डैमरी के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान दिए और इस्तीफा दे दिया. हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए. हमने हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन उन्होंने जो आरोप हमारे ऊपर लगाए हैं, वे बिल्कुल गलत और झूठे हैं. रामन्ना बरुआ ने यह बात गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कही.


 

Advertisement
3:47 PM (6 दिन पहले)

असम में भारी मतदान, पुडुचेरी और केरल भी पीछे नहीं

Posted by :- Anurag

आज दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा: असम में 75.91%, पुडुचेरी में 72.40% और केरलम में 62.71% असम में सबसे ज्यादा मतदान हुआ. लोग सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे थे. पुडुचेरी में भी अच्छा रिस्पॉन्स रहा, जबकि केरल में थोड़ा कम लेकिन फिर भी ठीक-ठाक मतदान हुआ.

3:28 PM (6 दिन पहले)

पोंडा उप-चुनाव रद्द होने पर गोवा CM का आया बयान

Posted by :- Anurag

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पोंडा उप-चुनाव रद्द होने पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा, “हमारा चुनाव रद्द हो गया. पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह हमारे लिए भी बहुत बड़ा झटका और चौंकाने वाली खबर थी. काश चुनाव आयोग ने यह फैसला पहले ही ले लिया होता, तो बेहतर रहता.”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह बात पणजी में मीडिया से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन आखिरी समय में चुनाव रद्द कर दिया गया, जिससे सब कुछ व्यर्थ हो गया.

 

2:59 PM (6 दिन पहले)

असम के आंगलोंग में चुनाव प्रक्रिया का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दर्ज कराई FIR

Posted by :- Nitin

असम के कार्बी आंगलोंग से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर मतदान केंद्र के अंदर चुनाव प्रक्रिया दिखाई गई है. इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि आंगलोंग जिला प्रशासन ने मामले में पर संज्ञान लेते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की गई है. तथ्यों का पता लगाने और दोषियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. चुनाव कानूनों के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

2:11 PM (6 दिन पहले)

Assembly Election: असम में सबसे ज्यादा मतदान, दोपहर एक बजे करीब 60% मतदान

Posted by :- Nitin

Assembly Election: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है.  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक असम में सबसे ज्यादा 59.63 प्रतिशत, केरलम में 49.70% और पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. 

12:08 PM (6 दिन पहले)

Assembly Election: असम में 38 प्रतिशत, पुडुचेरी में 37% तो केरलम में 32% मतदान

Posted by :- Nitin

 Assembly Election: असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी किया है. 

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक असम में सबसे ज्यादा 38.92 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इसी तरह पुडुचेरी में 37 से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. इसके अलावा केरलम में भी सुबह 11 बजे तक 32.78 प्रतिशत मतदान हो चुका है.

Advertisement
10:45 AM (6 दिन पहले)

Kerala Election: राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने त्रिशूर में डाला वोट

Posted by :- Nitin

Kerala Election: केरल में सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर युवाओं को लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. इसी बीच केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने त्रिशूर में एक पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डाला.

उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैंने मतदान किया है और मैं राज्य के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं और अपने कर्तव्य का पालन करें. लोकतंत्र न केवल हमारी मिट्टी में बल्कि हमारे दिलों में भी गहराई से बसा हुआ है. आइए लोकतंत्र के इस कर्तव्य को साकार करें.'

 

10:19 AM (6 दिन पहले)

असम चुनाव 2026: गौरव गोगोई ने जोरहाट में डाला वोट

Posted by :- Nitin

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई जोरहाट के डीसीबी गर्ल्स हाई स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों के बीच लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, 'आज असम के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. व्यक्तिगत रूप से, मैं भाग्यशाली हूं कि आज मेरी मां भी यहां वोट डालने आई हैं. स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वो लोकसभा चुनाव के दौरान वोट नहीं डाल पाई थीं. उन्होंने आज मुझे आशीर्वाद दिया है.'

 

9:14 AM (6 दिन पहले)

Kerala Assembly Election Live:केरलम में दो घंटें में 10 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

Posted by :- Nitin

केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती दो घंटें में केरलम में 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है. आयोग का अनुमान है कि तेजी से हो रहे मतदान से पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान का रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है, क्योंकि शाम छह बजे तक मतदान होना है. 

8:49 AM (6 दिन पहले)

Kerala Assembly Election Live: केसी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा में डाला वोट

Posted by :- Nitin

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इसी क्रम में कांग्रेस के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

 

8:40 AM (6 दिन पहले)

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: पूर्व CM वी. नारायणसामी ने डाला वोट

Posted by :- Nitin

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी क्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने वीओसी सरकारी स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

 

Advertisement
8:38 AM (6 दिन पहले)

लोकतांत्रिक उत्सव में सभी को लेना चाहिए भाग: BJP नेता मृणाल

Posted by :- Nitin

असम में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे बीजेपी नेता मृणाल सैकिया खुमताई कहा, 'आज बहुत अच्छा लग रहा है. यह एक त्योहार जैसा है, एक चुनावी त्योहार. मैं सभी से अपील करता हूं कि लोगों बाहर आएं और इस लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लें. सभी को अपना वोट डालना चाहिए.'

 

7:51 AM (1 सप्ताह पहले)

लोगों के भविष्य के लिए हर वोट जरूरी: राजीव चंद्रशेखर

Posted by :- Nitin

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. तिरुवनंतपुर में मतदान करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सब कुछ महत्वपूर्ण है. हर मतदाता को बाहर आना चाहिए. आज ये उनका कर्तव्य है, यह उनका मौलिक अधिकार है कि वो आएं और राज्य के भविष्य पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.

 

7:47 AM (1 सप्ताह पहले)

Puducherry Election Voting Live: मतदान केंद्र पर रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत

Posted by :- Nitin

निर्वाचन आयोग ने केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से कई नई पहल शुरू की हैं. इसी क्रम में आयोग ने पुडुचेरी में मतदाताओं के स्वागत के लिए एक रोबोट को तैनात किया है जो सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं का स्वागत कर रहा है.

 

7:42 AM (1 सप्ताह पहले)

PM मोदी ने केरलम, असम, पुडुचेरी के मतदाताओं से की रिकॉर्ड तोड़ मतदान की अपील

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम, असम और पुडुचेरी की जनता से विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है.

पीएम ने कहा कि मतदाताओं की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरलम, असम और पुडुचेरी के लोकतांत्रिक मूल्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगी. मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर अपना वोट दर्ज कराने की अपील करता हूं.

 

7:36 AM (1 सप्ताह पहले)

Kerala Election Voting Live: तिरुवनंतपुरम में वोट डालने पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर

Posted by :- Nitin

करेलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. पूरे राज्यों में सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए कतार में अपनी बारी इंतजार कर रहे हैं. 

 

Advertisement
7:26 AM (1 सप्ताह पहले)

Kerala Election Voting Live: केरलम के LoP और कांग्रेस उम्मीदवार VD सतीसन ने डाला वोट

Posted by :- Nitin

केरलम के एलओपी और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.

 

7:24 AM (1 सप्ताह पहले)

Kerala Election Voting Live: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

Posted by :- Nitin

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी अपना वोट डालने के लिए गुरुवार को गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के बूथ नंबर 137 पर पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया. 

 

7:20 AM (1 सप्ताह पहले)

Kerala Election Voting Live: CPIM नेता की युवा मतदाताओं से खास अपील

Posted by :- Nitin

केरलम में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इसी बीच सीपीआई (एम) नेता एलमराम करीम ने मतदाताओं खास कर कोझिकोड के युवा मतादाओं से एलडीएफ के पक्ष में मतदान करने की अपील की है. 
उन्होंने कहा कि एलडीएफ ने चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करके अपनी विश्वसनीयता साबित की है... 2021 के चुनावों में किए गए 97% वादे पूरे किए जा रहे हैं और बाकी पर काम चल रहा है. राजनीतिक दलों के मामले में यह एक विश्व रिकॉर्ड है कांग्रेस ने कभी भी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं...

 

7:15 AM (1 सप्ताह पहले)

Vidhan Sabha Chunav Voting Live: असम में सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता

Posted by :- Nitin

असम में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं. इसी क्रम में दखिंगांव एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच एक युवा मतदाता का कहना है, 'हमें उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो हमारे लिए सही काम करे. हमें देखना चाहिए कि कौन-सी पार्टी हमें अधिकतम सुविधाएं दे रही है.'

 

7:06 AM (1 सप्ताह पहले)

Assam Election Voting Live: मतदान केंद्र के बार लगी वोटरों की लाइन

Posted by :- Nitin

असम चुनाव 2026: दिसपुर के सरुमोतोरिया एलपी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर मतदाता कतार में खड़े हैं. एक युवा मतदाता का कहना है, 'इस बार मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि कई विवाद चल रहे हैं और मैं नतीजों को लेकर उत्साहित हूं. इस बार कई Gen-Z के लोग चुनाव लड़ रहे हैं, देखते हैं क्या होता है.'

 

Advertisement
7:03 AM (1 सप्ताह पहले)

Vidhan Sabha Chunav Voting Live: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान शुरू, 1995 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Posted by :- Nitin

असम, केरलम और पुडुचेरी की 296 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है.

 

Advertisement
Advertisement