scorecardresearch
 

अमर सिंह बोले- मैं समाजवादी नहीं, मुलायम वादी हूं

समाजवादी पार्टी की टिकट से राज्यसभा पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि राज्य का प्रांगण उनके लिए नया नहीं है. अमर सिंह से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की.

Advertisement
X
अमर सिंह
अमर सिंह

समाजवादी पार्टी की टिकट से राज्यसभा पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि राज्य का प्रांगण उनके लिए नया नहीं है. अमर सिंह से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की. अमर सिंह से 'आज तक' ने खास बातचीत की. अमर सिंह ने कहा कि 'वे करीब 18 साल तक राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं, मुलायम सिंह उनके बड़े भाई के तरह हैं और उनके लिए जो आदर है वो हमेशा बना रहेगा. चाहे हम राजनीति में रहें या ना रहें'. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने जो उनके लिए स्नेह दिखाया है उसे वो कभी नहीं भूलेंगे.

'मुलायम के लिए हमेशा दिल में आदर'
अमर सिंह ने कहा कि उनके अंदर वाला कोई गुण नहीं है. लेकिन वो मुलायमवादी जरूर हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का प्यार और स्नेह ने उन्हें दोबारा पार्टी की ओर खींच लाया है. आजम खान की नाराजगी के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है. दूसरे में बुराई ढूढने के बजाय वो अपनी कमियों को ठीक करना चाहेंगे. जया प्रदा की भी पार्टी में वापसी पर अमर सिंह ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

Advertisement

पनामा मामले पर अमर सिंह की राय
वहीं अमिताभ बच्चन के पनामा जुड़े सवाल पर ने कहा कि इस पूरे मामले में SC की निगरानी में जांच चल ही रही है. साथ की वित्त मंत्रालय भी अपनी जांच करवा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अमिताभ पूरे मामले में बेदाग साबित होंगे. के बारे में अमर सिंह ने कहा कि अभी तक आमिर खान को छोड़कर लगभग सभी कलाकार आ चुके हैं और आगे जो बाकी हैं वो भी आ जाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement