कांग्रेस के विरोध के कारण राज्यसभा में अटके जीएसटी बिल को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बड़ा दावा किया है. जेटली ने कहा कि सरकार 2016 के मध्य तक जीएसटी को लागू कर सकती है.
केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्यसभा में कांग्रेस की घटती ताकत को इसके पीछे वजह बताया है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस धीरे-धीरे कमजोर हो रही है और इसका फायदा सरकार को मिलेगा. सरकार साल 2016 के मध्य तक को लागू करने में कामयाब हो सकती है.
इस वजह से अटका है GST बिल
सरकार 2016 की शुरुआत से ही चाहती थी, लेकिन राज्यसभा में ये बिल फंसा हुआ है. लगातार बिल लटकने की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि राज्यसभा में बीजेपी और एनडीए की सदस्य संख्या विपक्षियों के मुकाबले कम है. सरकार का प्रयास है कि आने वाले वाले बजट सत्र के दूसरे हिस्से में राज्यसभा में इस बिल को पास करा लिया जाए.
अगले साल बढ़ सकती है बीजेपी के सदस्यों की संख्या
को यह भी उम्मीद है कि मई 2016 तक राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या में कुछ इजाफा हो जाएगा और वह मजबूत स्थिति में होगी जिससे सदन में उसका जोर चलेगा. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सुस्त पड़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था और निजी क्षेत्र के निवेश में कमी अगले साल सरकार के लिए बड़ी चुनौती है.
बता दें कि टैक्स सुधार के लिए जीएसटी को सबसे अहम माना जा रहा है. हालांकि विपक्ष में रहते पहले तो अब कांग्रेस के विरोध के चलते यह बिल सालों से अटका है.