राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भूंकप से ज्यादा झटके मोदी सरकार ने दिए हैं. लालू ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया, 'भूकंप से ज्यादा झटके मोदी सरकार ने दिए. पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. मोदी का नसीब कहां गया तेल लेने?'
भूंकप से भी ज्यादा झटका दिया मोदी सरकार ने - पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी। नसीब कहाँ गया? तेल लेने..
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)
इसके पहले भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी पर की कीमतों में पर कहा था कि यह वृद्घि आम आदमी और कम आमदनी
वालों पर भयानक कहर की तरह है.
गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और स्थानीय स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में गुरुवार रात से वृद्घि कर दी है.
-इनपुट IANS से