भारत में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ की अतिरिक्त यूनिट को तैनात किया गया है. सीमा के आसपास के अहम और सेंसिटिव आउटपोस्ट पर भी जवानों की तैनाती की गई है. खबर है कि आतंकी संगठन लश्कर ए तयैबा भारत में हमले की योजना बना रहा है.
घुसपैठ पर नजर रखने के लिए बॉर्डर पर पैदल और गाड़ी दोनों से होने वाली पेट्रोलिंग की तादाद बढ़ा दी गई है. गणतंत्र दिवस और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के चलते फोर्स हाई अलर्ट पर है. 28 जनवरी तक सेना का यह ऑपरेशन जारी रहेगा.
इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन है. कुछ दिन पहले जमात उद दावा का मुखिया था. गौरतलब है कि जमात उद दावा लश्कर का मुखौटा संगठन माना जाता है.
अमेरिका ने भी भारत में संभावित आतंकी हमले के मद्देनजर जारी की है. अमेरिका ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ओबामा की भारत यात्रा के दौरान सीमा पार आतंकवाद की कोई घटना नहीं हो. सूत्रों ने कहा कि ओबामा की भारत यात्रा के दौरान कोई आतंकी हमला होने पर पाकिस्तान से ‘नतीजे’ भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
बराक ओबामा तीन दिन के दौरे पर 25 जनवरी को भारत पहुंच रहे हैं