देश की राजधानी दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामलों के सामने आने के बाद राजनीति फिर गर्मा गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा है उनके पास पुलिस है लेकिन दिल्ली के लिए समय नहीं है.
Delhi Police is under PM so he should answer to this: Delhi CM on rape cases in Delhi
— ANI (@ANI_news)
Request PM to take some time out, meet LG and find out ways to deal with crimes aganst women in Delhi: Delhi CM
— ANI (@ANI_news)
केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की कि एक साल के लिए दिल्ली पुलिस का नियंत्रण दिल्ली सरकार को दे दीजिए और अगर स्थिति में बदलाव नहीं होता है तो फिर वापस ले लीजिएगा. केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को उपराज्यपाल के साथ मीटिंग कर दिल्ली की कानून-व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा के मसले का हल निकालना चाहिए.Both the girls are out of danger. But if we all dont work together to deal with such incidents it will be very problematic: Delhi CM
— ANI (@ANI_news)
Delhi CM Arvind Kejriwal arrives to meet rape victim at Sanjay Gandhi Hospital.
— ANI (@ANI_news)
दक्षिण दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल रात बाइक पर सवार दो लोगों ने ढाई वर्षीय एक लड़की को अगवा कर लिया और उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया.In 7 days, this is 3rd such case. I dont get this, what sort of ghastly people are these?: Swati Maliwal, DCW Chief
— ANI (@ANI_news)
उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हो रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी और पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.