केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में भरपूर सहयोग देने का आग्रह किया. वे एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन (भुवनेश्वर सर्किल) के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे.
प्रधान ने देश के छोटे उद्यमियों को मुद्रा मॉडल के जरिए समर्थन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि बैंकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में मदद के लिए एक बार फिर बड़ी भूमिका निभानी होगी, जैसी वे प्रधानमंत्री जन धन योजना में निभा चुके हैं.
इस सम्मेलन में एसबीआई के भुवनेश्वर सर्किल की 822 शाखाओं के 9000 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया.
इनपुट- भाषा