पश्चिम बंगाल में बीएसएफ जवानों ने 100 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया है. ये सुरंग दिनाजपुर जिले के फतेहपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मिली है. बताया जा रहा है कि ये सुरंग एक चाय बागान के नीचे से खोदी जा रही थी.
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यह सुरंग बांग्लादेश की तरफ से बनाई गई है. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को संदेह है कि ये सुरंग मवेशी तस्करी के लिए बनाई जा रही थी.
West Bengal: BSF has detected a 100 metre-long tunnel at India-Bangladesh border in Fatehpur under North Dinajpur district.
— ANI (@ANI_news)
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक देवी शरण सिंह ने किशनगंज में कहा कि इस सुरंग को मवेशियों की तस्करी करने के लिए सीमा पर लगे बाड़े के नीचे से खोद रहे थे. ये सुरंग चाय के एक बगान से होकर जा रही थी. सिंह ने बताया कि बीएसएफ ने सुरंग मिलने के बाद सीमा पर गश्त बढ़ा दी है.
होने के चलते इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के पास है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ की आंतरिक खुफिया एजेंसी ने इस सुरंग का पता लगाया. फिलहाल सुरंग की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है.