मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली. समझा जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. प्रत्यूषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस राहुल, प्रत्यूषा के कुक और उनके कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट इलाके में अपने घर में ही शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. करीबी बताते हैं कि उनकी अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी. खबरें यहां तक आई थीं कि दोनों कुछ समय में शादी करने वाले हैं. जबकि इसी बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था.

राहुल ने किया था पुलिस को फोन
बताया जाता है कि प्रत्यूषा ने जब खुद को फांसी लगाई तो राहुल राज सिंह घर पर नहीं थे. शाम करीब 5 बजे जब वह घर पहुंचे तो प्रत्यूषा ने दरवाजा नहीं खोला. ऐसे में जब वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो प्रत्यूषा को फांसी से लटकता हुआ पाया. राहुल ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और फिर प्रत्यूषा को लेकर कोकीलाबेन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में उसे रिवाइव करने की कोशिश की गई, लेकिन फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Mumbai:Actress found dead at her residence.Police team at spot(Visuals frm outside her residence)
— ANI (@ANI_news)
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस को प्रत्यूषा के घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रत्यूषा अंधेरी वेस्ट में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं और उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है. प्रत्यूषा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थीं. उनकी राहुल से मुलाकात जमशेदपुर में ही एक पार्टी के दौरान हुई थी.
I don't think its suicide.I think its planned murder- Ajaz Khan (Co-actor of Pratyusha Banerjee who was found dead)
— ANI (@ANI_news)
'वह आत्महत्या नहीं कर सकती'
दूसरी ओर, कुछ साथी कलाकार यह मानने को तैयार नहीं हैं कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली है. एक्ट्रेस सारा खान ने कहा, 'मैं शॉक्ड हूं. वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी. वह आत्महत्या नहीं कर सकती.' 'बिग बॉस' के प्रतियोगी रहे एजाज खान ने तो साफ तौर पर कहा कि प्रत्यूषा की हत्या की गई है, क्योंकि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती.
She was strong and cannot commit suicide- Actress Dolly Bindra on Pratyusha Banerjee
— ANI (@ANI_news)
बदल गया था प्रत्यूषा का व्यवहार
प्रत्यूषा की मौत की खबर के बाद पूरे में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई खबर को शॉकिंग बता रहा है. उनकी साथी कलाकार काम्या पंजाबी ने मौत की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस वक्त कुछ भी बोलने-समझने की स्थिति में नहीं हैं. प्रत्यूषा 'बालिका वधू' में 'आनंदी' की भूमिका से चर्चा में आई थीं. इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस-7' में भी हिस्सा लिया था. फिलहाल, वह कलर्स चैनल पर 'ससुराल सिमर का' शो में नजर आ रही थीं.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से प्रत्यूषा के जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. उनके करीबी बताते हैं कि इन दिनों उनका व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो गया था. जनवरी महीने में उन्होंने चार पुलिस वालों पर जबरन उनके घर में घुसने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया था.
ट्विटर पर टीवी और फिल्म से जुड़े लोगों और राजनेताओं ने मौत पर जताई हैरानी, दी श्रद्धांजलि-
This is just so sad...and a wake up calm to families and friends who don't consider depression a medical condition...RIP
— Karan Johar (@karanjohar)
Deeply saddened by the news about . May God give her family the strength to deal with this loss. भगवान आत्मा को शान्ति दे।
— Anupam Kher (@AnupamPkher)
So sad to hear about - what a pretty & sweet girl. She was perfect as Anandi.. Cant believe im saying 'Rest In Peace'.
— Aditi Singh Sharma (@ADTSinghSharma)
TERRIBLE! Wish she could battled her way out of Depression. RIP
— Mahima Makwana (@Mahima12Makwana)
Shocked 2 hear tat a talent lke is no more..suicide is not d end of a prblm..shw d guts 2 live as u shw in killing urself
— khushbusundar (@khushsundar)
So shocked to hear about suicide..Makes me think of Nafisa & Jiah. All beautiful, talented girls. This is Heartbreaking
— SOPHIE CHOUDRY (@Sophie_Choudry)
Her audition,her 1st shoot & d contest wherein ppl chose her as Anandi is flashing in front of my eyes..speechless RIP
— Ashvini Yardi (@AshviniYardi)
प्रत्यूषा का आखिरी व्हाट्सअप स्टेटस-

पढ़ें, पिछले कुछ दिनों में प्रत्यूषा को लेकर आई खबरें-