scorecardresearch
 

ऑस्ट्रेलिया: भारतीय युवक पर पेट्रोल बम फेंका गया

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवकों पर हमले की ताजा घटना में सिडनी में एक भारतीय छात्र के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया जिसमें वह तीस फीसदी झुलस गया है.

Advertisement
X

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवकों पर हमले की ताजा घटना में सिडनी में एक भारतीय छात्र के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया जिसमें वह तीस फीसदी झुलस गया है.

भारतीय समुदाय के लिए निकलने वाले स्थानीय समाचार पत्र साउथ एशिया टाइम्‍स के मुताबिक 25 वर्षीय राजेश कुमार पर कल हमला हुआ. आग में झुलसे राजेश को फौरन एक कंबल में लपेट कर ज्यादा झुलसने से बचाया गया.

राजेश अपने किराए के मकान में बिस्तर पर बैठा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की के रास्ते भीतर कुछ फेंका जो पड़ोसियों के मुताबिक एक छोटा पेट्रोल बम था. धमाका और उसके बाद लगी आग से राजेश के शरीर का एक तिहाई हिस्सा झुलस गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement