असम में हाहाकारी बाढ़ का कोहराम जारी है. पानी के प्रचंड प्रहार से सूबे में मरने वालों का आंकड़ा 71 पर पहुंच गया है. इस बीच बेहिसाब बारिश ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी है. सड़कें दरिया और गांव समंदर बने हुए हैं. गुवाहाटी हो या कोकराझार, चिरांग हो बोंगाईगांव सभी जगहों पर बाढ़ की विनाशलीला की एक जैसी ही तस्वीर दिख रही है.
कुछ दिनों से बाढ़ के साथ मूसलाधार बारिश ने असम से ज्यादातर हिस्सों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी है. आसमान में छाए बादलों के मिजाज को देखते हुए लोग हाथों में छाता लेकर ही निकल रहे हैं. पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश की वजह से कई नए इलाकों को बाढ़ ने अपने चपेट में ले लिया है.
Assam: Flooding in parts of Bongaigaon district due to heavy rainfall in the region.
— ANI (@ANI)
अभी भी हाहाकारी बाढ़ से असम के 33 जिलों में से 19 जिले प्रभावित हैं. मरने वालों का आंकड़ा 71 तक पहुंच चुका है. सूबे के 2523 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. कोकराझार में बाढ़ की विनाशलीला जारी है. जिले के 317 गांवों में बाढ़-बाढ़ जिंदगी हो गई है.
Assam: Indian Army organised a free health camp for flood affected people in Neul Gaon, Jorhat. (23/7/2019)
— ANI (@ANI)
इसके अलावा चिरांग जिले के 88 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे करीब तीस हजार लोग प्रभावित हैं. देर रात एक सड़क बह गई, जिससे 88 गांवों का संपर्क टूट गया. वहीं, जहां बाढ़ के पानी का बहाव कम है, वहां भी मुश्किलें कम नहीं हैं. भले ही बाढ़ का पानी घटा हो, लेकिन घरों में अभी भी पानी का ही कब्जा है.
contribute for our brothers and sisters in distress in Assam .. 🙏🙏🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
इस बीच असम में हाहाकारी बाढ़ से बेघर लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है.