scorecardresearch
 
कर्नाटक के मशहूर धर्मस्थल में केजरीवाल ने किए दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को कर्नाटक के श्री क्षेत्र धर्मस्थल में पहुंचे. दक्षिण कर्नाटक जिले में स्थित राज्य के सबसे ज्यादा चर्चित धर्मस्थलों में एक इस जगह पर सेलिब्रिटी और क्रिकेटर अक्सर आते रहते हैं.

Advertisement
X
केजरीवाल को मिला था न्यौता

श्रद्धालु सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर डी. वीरेंद्र हेगड़े ने का स्वागत किया और उनहें मंजूनाथेश्वर मंदिर भी ले गए. इस दौरान केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया. सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने केजरीवाल को आमंत्रित किया था, यह उनकी निजी यात्रा है.

केजरीवाल ने उतारी शर्ट, पहनी धोती
पश्चिमी घाटों के पास बना यह धर्मस्थल राजनेताओं की भी पसंदीदा जगह है. यहां पर ने राजनीतिक गलियारे में भी चर्चाओं को हवा दी है.

धर्मस्थल की परंपरा है कि यहां आने वाले पुरुष श्रद्धालु अपनी शर्ट उतारेंगे और एक सफेद धोती पहनेंगे. केजरीवाल ने भी इस किया और मंदिर में जाकर पूजा भी की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement