भारतीय सेना ने पहली बार एक सीमा पार ऑपरेशन में म्यांमार की सरहद में घुसकर भारत पर हमले की साजिश रच रहे 15 उग्रवादियों को मार गिराया है. भारतीय सेना ने पिछले दिनों मणिपुर के चंदेल में हुए हमले के बाद मंगलवार सुबह यह बड़ी कार्रवाई की. यह ऑपरेशन म्यांमार की सेना के साथ मिलकर अंजाम दिया गया.
सेना ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर दो अग्रवादी समूहों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कई . नागालैंड और मणिपुर सीमा पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. सेना ने कहा कि वह म्यांमार के साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा रखती है.
Significant casualties have been inflicted on the militants: Major Gen Ranbir Singh
— ANI (@ANI_news)
भारतीय सेना ने बताया कि मणिपुर के चंदेल इलाके में के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया था. सेना के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी ग्रुप सीमा के अंदर घुसकर हमलों की साजिश रच रहे हैं. ये वही उग्रवादी गुट थे जिन्होंने चंदेल में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था.
सेना ने बताया कि इस हमले के खतरे के बाद तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई. इस पक्की खबर के बाद मंगलवार सुबह भारतीय सेना ने नागालैंड और म्यांमार से लगे सीमावर्ती इलाकों में दो जगह अलग-अलग कार्रवाई की. इस कार्रवाई में विरोधी गुटों को भारी नुकसान हुआ. कितने उग्रवादी हताहत हुए, यह पूछे जाने पर सेना ने कहा कि ऐसे ऑपरेशंस के बाद हताहत हुए लोगों की संख्या नहीं गिनी जाती. हालांकि बाद में 15 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर आई.