scorecardresearch
 

अब राज्यसभा में PM मोदी के साथ पहली पंक्ति में बैठेंगे अमित शाह

सूत्रों के हवाले से खबर है कि  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मोदी और सदन में भाजपा के नेता अरूण जेटली के साथ राज्यसभा में पहली पंक्ति में बैठेंगे. अमित शाह के राज्यसभा में आने से बीजेपी को बल मिलेगा.

Advertisement
X
मोदी और अमित शाह
मोदी और अमित शाह

राज्यसभा सचिवालय ने सदन के नए सदस्यों के लिए सीटों की व्यवस्था जारी की है. अब राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली पंक्ति में बैठेंगे.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मोदी और सदन में भाजपा के नेता अरूण जेटली के साथ राज्यसभा में पहली पंक्ति में बैठेंगे. अमित शाह के राज्यसभा में आने से बीजेपी को बल मिलेगा. वहीं पहली पंक्ति में बैठने वाले नेताओं की गैरहाजिरी विपक्ष को खलेगी. इन विपक्षी नेताओं में जदयू के विद्रोही नेता शरद यादव, बसपा की मायावती और माकपा के सीताराम येचुरी शामिल हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले वेंकैय्या नायडू उस जगह पर बैठते थे. वहीं विपक्ष की अग्रिम पंक्ति में की जगह जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह को मिलेगी.

नीतीश कुमार जदयू के हो जाने के बाद पार्टी सदस्य अब विपक्ष की सीटों के बदले सत्ता पक्ष की सीटों पर बैठेंगे. पहली पंक्ति में येचुरी की सीट अब उनकी ही पार्टी के टी के रंगराजन को मिली है अमित शाह जिस बेंच पर बैठेंगे उस बेंच पर वरिष्ठ मंत्री बैठते हैं.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement