scorecardresearch
 

1 जनवरी से लागू होगा ऑड-इवन, लेकिन सड़कों से सिर्फ 6 फीसदी गाड़‍ियां ही हटेंगी

दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए 1 जनवरी से गाड़ियों पर ऑड-इवन फॉर्मूला लागू करने जा रही. सरकार ने काफी गाड़ियों को इस नियम से छूट दी है लेकिन अगर इस मुहिम की जमीनी हकीकत को तलाशा जाए, तो पता चलता है कि सिर्फ 6 फीसदी गाड़ियां ही इसके अंतर्गत आती हैं जबकि 73.9 लाख गाड़ियों को छूट दी गई है.

Advertisement
X
दिल्ली में गाड़ियों से बढ़ रहा है प्रदूषण
दिल्ली में गाड़ियों से बढ़ रहा है प्रदूषण

दिल्ली में 1 जनवरी से ऑड-इवन फॉर्मूले का ट्रायल शुरू होने जा रहा है. सरकार ने 25 श्रेणियों की गाड़ियों को इस फॉर्मूले से बाहर रखा है, जिससे सिर्फ 6 फीसदी गाड़‍ियां ही सड़कों से हटेंगी. जबकि 73.9 लाख गाड़ियां दिल्ली की सड़कों पर रोजाना दौड़ेंगी.


इससे पहले कि सरकार ऑड-इवन फॉर्मूले पर अपनी पीठ थपथपाए, उससे पहले जरा उन आंकड़ों पर नजर डालिए, जिनसे पता चलता है कि कितनी गाड़ियां इस नियम के तहत आती हैं. 1 जनवरी से सिर्फ 5.3 लाख गाड़ियां ही सड़कों से दूर रहेंगी. ये संख्या दिल्ली में कुल गाड़ियों की महज 6.27 फीसदी है.

73.9 लाख गाड़ियों पर नियम लागू नहीं
सरकार ने 25 श्रेणियों में आने वाली गाड़ियों को इस नियम से छूट दी है, जिसके चलते 73.9 लाख गाड़ियां रोजाना सड़कों पर दौड़ेंगी. इनमें 55.7 लाख दोपहिया वाहन हैं, जो दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने (32 फीसदी) का बड़ा कारण हैं. यानी जिन गाड़ियों पर ये नियम लागू होता है, उनके मुकाबले छूट वाली गाड़ियों की संख्या कई गुना ज्यादा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों को छूट देने से ऑड-इवन फॉर्मूले का उद्देश्य ही निष्फल हो जाएगा.

Advertisement

इन गाड़ियों पर नियम लागू नहीं
CNG वाहनों पर नियम लागू नहीं होगा. CNG वाहनों पर लगाना होगा स्टीकर. राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, लोकसभा स्पीकर, राज्यसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी दलों के सांसदों और सुप्रीम कोर्ट के जजों की गाड़ियों पर ये नियम लागू नहीं होंगे. लेफ्टिनेंट गवर्नरों की गाड़ियों पर भी ये नियम लागू नहीं किया जाएगा.एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रांसपोर्ट पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और एंबेसी की गाड़ियों को इस नियम से बाहर रखा गया है.

बाइकों पर नियम लागू नहीं लेकिन
सीएम केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल ये नियम दोपहिया वाहनों पर लागू नहीं है लेकिन ट्रायल के सकारात्मक नतीजे आने के बाद उनपर भी ये नियम लागू किए जाएंगे.

चलाई जाएंगी 6 हजार अतिरिक्त बसें
केजरीवाल सरकार ने दावा किया है कि ऑड-इवन फॉर्मूले को लागू करते हुए 1 से 15 जनवरी के बीच राजधानी की सड़कों पर 6 हजार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. दिल्ली में 1 जनवरी से ही ऑड-इवन फॉर्मूला लागू होगा, जो सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक रविवार को छोड़कर बाकी दिन लागू होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement