पुट्टापर्थी के सत्य साईं आश्रम में कुछ लोगों के समूह ने आजतक की टीम को धमकी दी. कवरेज के लिए गए आश्रम गए संवाददाता को फौरन वहां से चले जाने को कहा गया.
सत्य साईं आश्रम परिसर में मौजूद 20-25 लोगों के गुट ने आजतक संवाददाता को कवरेज से रोक दिया. साथ ही बातें न मानने पर गाड़ी को तोड़ने की धमकी भी दी गई.
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में सत्य साईं ट्रस्ट के एक वाहन से पुलिस ने 35 लाख रुपए बरामद कर ड्राइवर को गिरफ्तार है. कर्नाटक की सीमा से लगे चिलमनातूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक पुलिस चौकी पर शनिवार रात तलाशी के दौरान एक वाहन से 35 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे.