scorecardresearch
 

श्रीराम सेना जैसे संगठनों पर बैन लगे: प्रशांत

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील और टीम अन्‍ना के अहम सदस्‍य प्रशांत भूषण ने मांग की है कि श्रीराम सेना और एमएनएस जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए.

Advertisement
X
प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील और टीम अन्‍ना के अहम सदस्‍य प्रशांत भूषण ने मांग की है कि श्रीराम सेना और एमएनएस जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए.
  

प्रशांत भूषण ने कहा कि हमले करके दूसरों को डराने का प्रयास करने वाले संगठनों का सामाजिक बहिष्‍कार होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अपने ऊपर किए गए हमले से वे भयभीत नहीं हैं. उन्‍होंने कहा कि इस मसले पर वे शांत नहीं बैठेंगे.
 

प्रशांत भूषण ने कहा कि वे यह भी चाहते हैं कि इस तरह के हमले करने वाले संगठनों की सोच ठीक हो. उन्‍होंने कहा कि ऐसे संगठन, जिसका व्‍यवहार फासीवादी हो, पर वे खुद को देशभक्‍त मानते हों, तो उन्‍हें ऐसा सोचना बंद कर देना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि जो देश के संविधान में विश्‍वास नहीं करते हैं, उन्‍हें देश से बाहर हो जाना चाहिए.
  

कश्‍मीर के मसले पर उन्‍होंने कहा कि वहां लगातार मानवाधिकार हनन के मामले सामने आने के बाद हालात खराब होने की आशंका है. आने वाले दिनों हालात संभालना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement