बढ़ती महंगाई को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक फैसला लिया कि राज्य की सभी राशन दुकानों में गेंहू, चावल, चीनी और अरहर दाल की कीमत स्थिर रहेंगी.
इस फैसले के बाद महाराष्ट्र में सरकारी चीनी 20 रुपये प्रति किलो मिलेगी. सरकार ने दामों को मार्च 2010 तक स्थिर रखने का फैसला लिया है.