पुणे के निकट विवादास्पद लवासा आवासीय परियोजना पर पर्यावरण मंत्रालय के आज बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष अपना जवाब दाखिल करने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि लवासा परियोजना में कथित तौर पर पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन किया गया है.
मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे कल बंबई उच्च न्यायालय को सौंपा जाएगा.
बंबई उच्च न्यायालय ने लवासा कारपोरेशन को उसकी ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस पर अंतिम फैसला करने के लिए मंत्रालय को दी गई समय सीमा को गत सात जनवरी को बढ़ाकर 17 जनवरी कर दिया था.