PM और सोनिया गांधी का जयपुर दौरा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी शनिवार को दूद कस्बे से आधार कार्ड को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. सांगानेर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और समोरह स्थल दूदू तक खास व्यवस्था की गई है.
भारत-चीन युद्ध के शहीदों का सम्मान
भारत ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को आज याद किया और श्रद्धांजलि दी जाएगी. रक्षा मंत्री ए के एंटनी, इंडियन एयर फोर्स के मार्शल अर्जन सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. 50 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को इस तरह अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दी जाएगी.
खुलेंगे पट, माता का होगा दीदार
पूरे अभ्रकांचल क्षेत्र में नवरात्र की धूम है. मां के भक्त उनकी आराधना में लीन हैं. पूजा पंडालों में प्रतिमा एवं पंडालों की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शनिवार की संध्या झुमरीतिलैया एवं कोडरमा के विभिन्न पूजा पंडालों के पट महाषष्टी पूजा के साथ खुलेंगे.
नगर निगम शनिवार को तय करेगा रणनीति
हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम शनिवार को इस मामले में आगे की रणनीति तय करेगा. सूत्रों का कहना है कि निगम ने इस संबंध में शनिवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है, हालांकि, नगर निगम के शहरी क्षेत्र के नव नियुक्त निगम उपायुक्त सी आर गर्ग कहते हैं कि इसके लिए अलग से बैठक नहीं बुलाई गई है.
सहवाग का जन्मदिन
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जन्मदिन है. सहवाग अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे. वीरेंद्र सहवाग ने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं.