scorecardresearch
 

19 अक्टूबर 2012: पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में शुक्रवार 19 अक्‍टूबर को क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
सोनिया गांधी
सोनिया गांधी

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
09.14 PM: दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी, करेंगे सवाल.
08.10 PM: किंगफिशर एयरलाइंस की सभी उड़ानें 5 नवंबर तक रद्द.
07.55 PM: दिल्ली में डेंगू से पीड़ित एक साल की एक बच्ची ने दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है.
07.01 PM: श्रीनगर: होटल में घुसकर आतंकियों ने की फायरिंग, होटल कर्मचारी की मौत, 2 जख्‍मी.
06.20 PM: बदायूं में डीएसओ को जिंदा जलाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार.
06.05 PM: श्रीनगर: होटल के पास सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 की मौत, 2 जख्‍मी.
06.00 PM: मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख कृपाशंकर सिंह से विशेष जांच दल (SIT) ने फिर की पूछताछ.
05.48 PM: विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कोल इंडिया ने रिकॉर्ड उत्‍पादन किया: श्रीप्रकाश जायसवाल
05.28 PM: श्रीनगर में आतंकी हमला, एक नागरिक गंभीर रूप से घायल.
05.22 PM: नार्थ ब्लॉक के रेस्ट रूम में लगी आग, आग पर काबू पाया गया.
05.02 PM: बंगला खरीदने के मामले में शांति भूषण को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने सरकार से 1 महीने में जवाब मांगा.
04.20 PM: IAC और बीजेपी में साठगांठ, IAC बीजेपी की 'बी' टीम है, आपसी फूट से जूझ रही है बीजेपी: कांग्रेस
04.00 PM: राजधानी दिल्‍ली में अब तक डेंगू से 2 लोगों की मौत, 34 नए मामले दर्ज किए गए.
03.50 PM: सुप्रीम कोर्ट ने चक्रव्‍यूह के टाटा, बिड़ला और बाटा उल्‍लेख वाले गाने के प्रदर्शन की अनुमति दी. सुप्रीम कोर्ट ने प्रकश झा से कहा गाने के प्रसारण के दौरान स्‍क्रीन पर डिस्‍क्‍लेमर भी दिखाएं.
03.25 PM: खुद पर लगे आरोपों की सफाई देते हुए IAC की सदस्य अंजलि दमानिया ने कहा कि हम खुद अपनी जांच करा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा सरकार जिससे चाहे इस मामले की जांच करा सकती है.
02.30 PM: केजरीवाल के पास आधी अधूरी जानकारी: नारायणसामी.
02.17 PM: उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यदि सहारा समूह उन निवेशकों के बारे में जिनसे उसने 24,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, पूरा ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराता है तो सेबी उसके खिलाफ कारवाई कर सकता है.
01.43 PM: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भूषण, मयंक और अंजलि की जांच होगी. 3 जज करेंगे इनकी जांच. दोषी पाए गए तो तीनों छोड़ेंगे पार्टी.
12.49 PM: गाजियाबाद के वैशाली में भागीरथी अपार्टमेंट में 20वें माले से कूद कर लड़की ने की खुदकुशी.
12.40 PM: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सलमान खुर्शीद से पूछा कि क्‍यों ना आपको नोटिस जारी कर आपके एनजीओ की जांच करवाई जाए.
12.30 PM: अंजलि दमानिया पर लैंड यूज बदलकर जमीन बेचने का आरोप.
11.58 AM: तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा. एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलट ने गलती से हाईजैक का बटन दबा दिया जिसके चलते यात्रियों ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की.
11.30 AM: दिल्‍ली: इजरायली दूतावास कार बम धमाका मामले के आरोपी सईद मोहम्‍मद काजमी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत.
11.26 AM: डेक्कन चार्जर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग से हटाये जाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी.
11.22 AM:  उच्चतम न्यायालय का सभी पेशेवर पाठ्यक्रमों का नियमन करने वाली बीसीआई और एमसीआई जैसी संस्थाओं को महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने के लिए समिति गठित करने का निर्देश. 
10.35 AM: पंजाब: जालंधर के पास आदमपुर पहुंचे राहुल गांधी, विभिन्‍न नगर पार्षदों, कॉर्पोरेटरों और जिला परिषद व पंचायत सदस्‍यों से करेंगे बात.
09.15 AM: केजरीवाल देश की अंतरआत्‍मा की आवाज नहीं हैं: अमरिं‍दर सिंह.
08.40 AM: सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसपी देशराज सिंह पर चंडीगढ़ पुलिस के एक थाना प्रभारी के खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही को सुलझाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है.
06.40 AM: दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में हड़ताल, वेतन कम करने के विरोध में गार्ड ने रोका काम, अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे.
06.35 AM: त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों का खेल शुरू, मुजफ्परनगर में मिलावटी बेसन और तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार.
एक्सक्लूसिवः खुल गई खुर्शीद के ट्रस्ट की 'पोल'
06.25 AM: अखिलेश के शासन में गुंडाराज, बदायूं में गैरकानूनी केरोसीन की बिक्री रोकने गए DSO पर जानलेवा हमला. जान बचाकर भागे अफसर, 2 जख्मी.
आजतक LIVE TV देखने के लिए क्लिक करें
06.20 AM: नवरात्र पर भक्ति और उल्लास में डूबे लोग, कहीं पूजा, तो कहीं गरबे की धूम, लालू के घर भी माता का जागरण, राबड़ी के साथ मिलकर की पूजा.
06.15 AM:पूर्व IPS अफसर वाईपी सिंह ने लवासा डील में पवार परिवार पर मढ़े मुनाफाखोरी के आरोप. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि फैशन बन गया है नेताओं को घेरना.

Advertisement
Advertisement