बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना अंतर्गत एक जंगल में पुलिस और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ के दौरान कई बंकर नष्ट कर दिये गये और चार माओवादियों को दबोच लिया गया.
पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने बुधवार देर रात पुलिस की गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों तरफ से पचास से अधिक गोलियां चली. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार माओवादियों को पकड़ लिया और जंगल में बने उनके बंकरों को नष्ट कर दिया. माओवादियों की धर पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया हैं.