scorecardresearch
 

प. बंगाल: माओवादी हमलों में 2 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के सालबनी इलाके में माओवादियों ने 2 ग्राम पंचायत सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
X

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के सालबनी इलाके में माओवादियों ने 2 ग्राम पंचायत सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस का कहना है कि माओवादियों ने मुखबिर समझकर इनकी हत्या की है. पुलिस के अनुसार लौरिया ग्राम पंचायत सदस्य ब्रजविकास महतो का गोलियों से छलनी शव रात को सालबनी के लवकुश जंगल के समीप पाया गया. महतो शनिवार से ही लापता थे.

इससे पहले पुलिस को सालबनी पंचायत प्रमुख करुणा महतो का शव लोधासुली झारग्राम राजमार्ग पर मिला था. शवों के पास पोस्टर मिले जिनमें कहा गया था कि ‘‘आम आदमी के खिलाफ मुखबिर के रूप में काम करने के लिए’’ इन्हें दंडित किया गया है.

Advertisement
Advertisement