scorecardresearch
 

अमेरिका में मिस्र के राजदूत ने कहा, सुलेमान देश के असली राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के पद छोड़ने से इंकार करने के बाद अमेरिका में मिस्र के राजदूत ने कहा है कि उप राष्ट्रपति उमर सुलेमान ही देश के ‘असली राष्ट्राध्यक्ष’ हैं.

Advertisement
X
उमर सुलेमान
उमर सुलेमान

मिस्र के राष्ट्रपति के पद छोड़ने से इंकार करने के बाद अमेरिका में मिस्र के राजदूत ने कहा है कि उप राष्ट्रपति ही देश के ‘असली राष्ट्राध्यक्ष’ हैं.

राजदूत समेह शोउक्रे ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि वह राष्ट्रपति का अपना सारा अधिकार उप राष्ट्रपति को स्थानांतरित कर रहे हैं.’

शोउक्रे ने कहा, ‘राष्ट्रपति मुबारक ने अपनी सारी शक्तियां उप राष्ट्रपति को स्थानांतरित कर दी है जिनके पास अब राष्ट्रपति की सारी शक्तियां हैं. इस प्रकार हम कह सकते हैं कि राष्ट्रपति मुबारक अब केवल कानूनी तौर पर राष्ट्रपति हैं और उप राष्ट्रपति सुलेमान ही असली राष्ट्रपति हैं.’

मिस्र के राजदूत ने कहा, ‘वह (सुलेमान) सेना के प्रभारी होंगे.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement