scorecardresearch
 

केंद्र की गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ी: करात

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार द्वारा गलत नीतियों को अपनाया जाना है.

Advertisement
X

माकपा महासचिव प्रकाश करात ने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार द्वारा गलत नीतियों को अपनाया जाना है.

उन्होंने जिले के पाराप्पुरम में एक कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर यह आरोप लगाया कि फसल कटाई के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी केंद्र की गलत नीतियों के चलते है.

उन्‍होंने आरोप लगाया, ‘केंद्र ने तेजी से बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिये कुछ नहीं किया.’ उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने लोगों को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन एवं 2जी स्पेक्ट्रम आबंटन घोटाला के रूप में एक और झटका दिया.’

करात ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला देश में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है और इसी वजह से विपक्ष इसकी जेपीसी जांच की मांग कर रही है.

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भी भ्रष्टाचार पर ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि इसने भी तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जो भूमि घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement