scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल में इंसेफ्लाइटिस का कहर, 19 बच्‍चों की मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में इंसेफ्लाइटिस से मरने वाले बच्चों की संख्या 19 तक पहुंच गई है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Advertisement
X

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में इंसेफ्लाइटिस से मरने वाले बच्चों की संख्या 19 तक पहुंच गई है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) के उप प्राचार्य सह अधीक्षक अधिकारी एम.ए. रशीद ने कहा, "3 से 16 जून के बीच इंसेफ्लाइटिस से कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई है. शनिवार को अंतिम मौत की जानकारी है."

एमएमसीएच के चिकित्सकों के मुताबिक, दो से चार साल की उम्र के बच्चों की मौत दिमाग में आई सूजन (इंसेफ्लाइटिस) से हुई है. रशीद ने कहा कि 46 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं.

बच्चों में अचानक बुखार, ऐंठन जैसे लक्षण दिखाई पड़ने के पांच से छह घंटों के अंदर ही उनकी मौत हो जा रही है.

रशीद ने कहा, "हमने माता-पिता को निर्देश दिया है कि फलों को खाने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें."

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, लीची में मौजूद विषाणु के कारण इस तरह के मामले आ रहे थे. स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने इस घटना को लीची सिंड्रोम करार दिया था, जबकि विशेषज्ञ इस घटना के लिए जिम्मेदार जीव की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

कलकत्ता स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसीन के विशेषज्ञों का एक दल पिछले सप्ताह प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर वहां से नमूनों को इकट्ठा किया था. इसे आगे की जांज के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement