scorecardresearch
 

कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वह सोशल मीडिया पर पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं और खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना के लिए भी जानी जाती थीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या. (File Photo: ITG)
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या. (File Photo: ITG)

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई. इस घटना ने कनाडा में बसे भारतीय समुदाय और सोशल मीडिया जगत में चिंता पैदा कर दी है. 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल की उनके घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

कनाडा की लासाल पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि विंडसर इलाके में स्थित नैन्सी ग्रेवाल के घर में किसी व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सर्विस टीम मौके पर पहुंचीं. घायल हालत में नैन्सी ग्रेवाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

punjabi origin social media influencer nancy grewal murdered in canada

बुधवार शाम कनाडा पुलिस के अधिकारी माइकल पियर्स ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल हमलावर की तलाश जारी है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में मॉडल की हत्या से सनसनी, BMW में शव लेकर आरोपी फरार, गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में थी गवाह

नैन्सी ग्रेवाल पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं. वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती थीं. उनके वीडियो काफी चर्चित रहते थे और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते थे.

punjabi origin social media influencer nancy grewal murdered in canada

नैन्सी ग्रेवाल अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधारा की आलोचना करती थीं. ऐसे में उनकी हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी विशेष एंगल की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय के लोगों में भी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संभावित संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement