scorecardresearch
 

पंजाब के CM भगवंत मान के भाई ने थामा BJP का दामन, सुनील जाखड़ बोले- AAP नेताओं का हिसाब होगा

पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली. हरियाणा CM नायब सिंह सैनी और पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में वो BJP में शामिल हुए.

Advertisement
X
पंजाब CM को पारिवारिक झटका, चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हुए. (Photo: X/@BJP4Punjab)
पंजाब CM को पारिवारिक झटका, चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हुए. (Photo: X/@BJP4Punjab)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण की है. उनके साथ बजिंदर सिंह भी BJP में शामिल हुए हैं.

ज्ञान सिंह ने कहा, ''मैं भगवंत मान की मौसी का लड़का हूं. वो मेरे चचेरे भाई भी लगते हैं. 2014 से उनके साथ था. लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतिओं और दिल्ली से आए लोगों की मनमर्जी-भ्रष्टाचार के कारण पार्टी छोड़ दिया. अब मैं भाजपा के लिए पंजाब में काम करना चाहता हूं. यही मेरी पार्टी है.'' 

इसके साथ ही पंजाब की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया कि ज्ञान सिंह मान, भगवंत मान के घर के साथ बराबर में रहते हैं. उन्होंने कहा कि बजिंदर सिंह ढाबा चलाते हैं और उनके ढाबे पर पंजाब सरकार ने GST की रेड करवाई थी.

सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि AAP लगातार ED की बात करती है, लेकिन खुद पंजाब सरकार ने एक ढाबे पर GST की रेड करवा दी. उन्होंने कहा कि लुधियाना और अमृतसर में AAP नेताओं ने गुंडागर्दी है. अब ED और CBI की रेड नहीं रुकेगी. सबका हिसाब होगा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने घर में भाजपा का झंडा लगेगा. उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल और बढ़ गई. वहां मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. 

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. असम और बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं. नायब सिंह सैनी ने कहा, ''केजरीवाल जिसको समर्थन देते हैं, उसका सूपड़ा साफ हो जाता है. पहले राहुल गांधी को समर्थन दिया, अब ममता बनर्जी को दिया था.'' 

उन्होंने भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो भगत सिंह की फोटो लगाने के हकदार नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''ये लोग भ्रष्टाचार की जड़ हैं. ED के जाने पर हमने नोट उड़ते हुए देखे गए. पंजाब में नशे के खिलाफ शिकायत करने वालों पर ही केस दर्ज कर दिए जाते हैं. उनको प्रताड़ित किया जाता है.

वहीं, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी ज्ञान सिंह मान के BJP में शामिल होने पर भगवंत मान पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ''मैं मान से कहना चाहता हूं कि तुम्हारी पार्टी तो टूट ही रही है, तुम्हारा घर भी टूट रहा है. अब सबसे अच्छा यही है कि तुम घर पर ही बैठो. तुम्हारे लिए यही अच्छा है.''

Advertisement

'ऑपरेशन लोटस' को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए अनिल विज ने कहा कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं. किसी भी बेकसूर को परेशान नहीं किया जा रहा है. जांच एजेंसियां केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और अपना काम कर रही हैं. CBI और ED का दुरुपयोग नहीं हो रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement