scorecardresearch
 

बाढ़ में बह गई बाड़ से पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा अपराध? गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों के मर्डर से उठे सवाल

गुरदासपुर के जिस गांव में सीमावर्ती इलाके में दो पुलिसकर्मियों की हत्या हुई, उसका बाड़ पिछले साल बाढ़ में टूट गया था. इसकी वजह से तस्करों को ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करने में आसानी हुई. फिलहाल पुलिस ने यहां का चेक पोस्ट सील कर दिया है.

Advertisement
X
गुरदासपुर का ये इलाका संवेदनशील माना जाता है. (Photo: ITG)
गुरदासपुर का ये इलाका संवेदनशील माना जाता है. (Photo: ITG)

गुरदासपुर के आधियां गांव में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की हत्या कर दी गई. ये गांव भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब है और इसी वजह से काफी संवेनदनशील माना जाता है. 

पिछले साल आई बाढ़ की वजह से सीमा पर लगी बाड़ कई जगहों से टूट गई थी. इसका फायदा उठाकर तस्कर अक्सर यहां से ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई की कोशिश करते हैं. पास में बहने वाली रावी नदी अपना रास्ता बदलती रहती है, जिससे घुसपैठियों को छिपने और सीमा पार करने में मदद मिलती है. 

इस इलाके का नाता पहले भी संदिग्ध गतिविधियों से रहा है. यहां तक कि 2016 के पठानकोट हमले के दौरान भी इस रूट के इस्तेमाल की बात सामने आई थी.

'वाइब्रेंट विलेज' के तहत गोद लिया गया है अधियां गांव

आधियां गांव को BSF ने 'वाइब्रेंट विलेज' योजना के तहत गोद लिया हुआ है, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां इसे बहुत गंभीरता से ले रही हैं. पुलिस का कहना है कि वो इस हत्या के पीछे आतंकी घटना, तस्करी या आपसी रंजिश जैसे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

Advertisement

सील किए गए चेक पोस्ट 

दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से जरूरी नमूने इकट्ठे कर लिए हैं और पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से चेक पोस्ट को सील कर दिया है.

 

परिजनों को 1 करोड़ के मुआवजे का ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिसकर्मियों की हत्या पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सलाम. पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी. वहीं, HDFC बैंक भी उन्हें 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि देगा.'

मान ने आगे कहा, 'हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं. उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है.'

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, पुलिस आतंकी-गैंगस्टर एंगल से कर रही जांच

पंजाब पुलिस के DGP ने भी दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जिला गुरदासपुर के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारियों, ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार ने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी. पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है.'

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा

ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की हत्या पर गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार का घेराव किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें मिलकर पंजाब का बेड़ा गर्क कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: पंजाब: गुरदासपुर के आसमान में उड़ती दिखी संदिग्ध चीज, इलाके में डर का माहौल

रंधावा ने बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर BSF की भूमिका के बारे में जांच की मांग की है. उन्होंने थाना प्रभारी और एसएसपी को भी तुरंत हटाए जाने की मांग की है. रंधावा ने बताया कि वो केंद्र सरकार से डीजीपी को भी हटाने की मांग करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement