तरन तारन (Tarn Taran) भारत के राज्य पंजाब (Punjab) का एक जिला है और यह इस जिले का मुख्यालय भी है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,414 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
तरन तारन जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें कुल 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Tarn Taran Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक तरन तारन की जनसंख्या (Tarn Taran Population) 11 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 464 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 900 है. इस जिले की साक्षरता दर 67.81 फीसदी है, जिनमें पुरुषों की साक्षरता 73.24 और महिलाओं की साक्षरता 61.85 प्रतिशत है (Tarn Taran literacy).
पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने 1596 में इस शहर की नींव रखी और श्री तरनतारन साहिब मंदिर की स्थापना की. तरनतारन साहिब भंगी मिस्ल का हिस्सा था, जो ढिल्लों कबीले के एक शक्तिशाली सिख परिवार द्वारा शासित था. 1947 में, भारत के विभाजन और पंजाब के विभाजन के बाद, तरन तारन पंजाब में शेखूपुरा, लुधियाना, जालंधर, होशियापुर, कपूरथला, अमृतसर, लायलपुर, पटियाला के साथ-साथ बहुसंख्यक सिख आबादी वाला एकमात्र जिला था. 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में यह शहर सिख विद्रोह का केंद्र था (History).
तरन तारन सिख संस्कृति की धुरी है और यहां कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं, जिनमें दरबार साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी, गुरुद्वारा गुरु का खूह (गुरु के कुएं का गुरुद्वारा), गुरुद्वारा बीबी भानी दा खूह, गुरुद्वारा टक्कर साहिब, गुरुद्वारा लेकर साहिब, गुरुद्वारा बाबा गरजा सिंह बाबा बोटा सिंह शामिल हैं. (Tourist Places)
तरन तारन जिले का गठन 16 जून, 2006 में श्री गुरु अर्जन देव जी के 400वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था. इसे पंजाब का 19वां जिला बनाने की घोषणा पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी. यह उत्तर में अमृतसर जिले, पूर्व में जिला कपूरथला, दक्षिण में जिला फिरोजपुर और पश्चिम में पाकिस्तान से घिरा हुआ है. इस क्षेत्र में मुख्य व्यवसाय कृषि उद्योग है (District Formation).
पंजाब के तरन तारन में NCB और BSF ने 15 किलो हेरोइन के साथ एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है. आरोपी भारत-पाक सीमा पर एंटी-ड्रोन ड्यूटी पर तैनात था. पढ़ें वर्दी वाले तस्कर की गिरफ्तारी की पूरी कहानी.
पंजाब में पुलिसवालों पर हमले का सिलसिला लगातार जारी है ...इसी कड़ी में एक बार फिर तरनतारन में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है...हमलावरों ने ASI इकबाल सिंह को उस वक्त निशाना बनाया, जब वो गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे... बाइक सवार हमलावरों ने पहले टक्कर मारी और फिर गोलियों से छलनी कर दिया.
पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. तरन तारन जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है और अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गाँव नौशेरा पन्नुआ में फिरोजपुर पुलिस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.
पंजाब में पुलिसकर्मियों पर टारगेटेड हमलों का सिलसिला जारी है, जिसमें इस साल अब तक पांच पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं. तरनतारन के नौशेहरा पन्नुआं में ASI इकबाल सिंह की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Tarn Taran Police ASI Murder: तरनतारन के नौशहरा पन्नूआ में फिरोजपुर पुलिस के ASI इकबाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या. गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे थे अफसर. महीने भर पहले भतीजे की भी हुई थी हत्या. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
पंजाब के तरन तारन के गांव तूत में AAP से जुड़े सरपंच अश्वनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात एक CCTV में कैद हो गई. गोलीबारी के दौरान ड्राइवर घायल हो गया. पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तान की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो राज्य को दहलाने का प्लान बना रहे थे.
पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद कार्रवाई में दोनों मारे गए.
पंजाब के तरन तारन में 2022 के चर्चित RPG हमले के आरोपी अजीत उर्फ अजमीत सिंह की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. नौशहरा पन्नूआं गांव में सरकारी अस्पताल के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलियां लगने से अजमीत की मौके पर ही मौत हो गई. वह RPG हमले के मामले में बठिंडा जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया था.
पंजाब के तरनतारन में जगजीत सिंह की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस इसे बदले की वारदात मानकर जांच कर रही है. एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि दूसरा फरार है. पढ़ें इस खूनी वारदात की पूरी कहानी.
पंजाब के तरन तारन में प्रेम विवाह से नाराज दो भाइयों ने अपनी बहन के पति की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि सास के फोन पर बस स्टैंड पहुंचे 20 वर्षीय जगजीत सिंह को दोनों सालों ने घेर लिया और सिर-गर्दन पर 60 से ज्यादा चाकू मारे. एक राहगीर ने आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार है.
पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए. जांच में पता चला कि हथियार ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से लाए जा रहे थे.
पंजाब में तरन तारन में दो छात्राएं समलैंगिक विवाह के इरादे से घर से भाग गईं. एक छात्रा की शादी 14 जनवरी को होने वाली थी. वह दुल्हन बनने वाली थी. परिवार ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि शादी से पहले ही उसकी सहेली उसे भगा ले गई. दोनों की तलाश शुरू हो गई है. पुलिस जांच कर रही है.
पंजाब के तरन तारन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सिरफिरे ने एक विवाहिता को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंजाब में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के बीच एक ऐसा खूनी खेल खेला गया, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. वैलेंटाइन्स वीक के 'प्रपोज डे' पर मिले इनकार से बौखलाए एक छात्र ने सोमवार सुबह क्लासरूम के अंदर ही अपनी सहपाठी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार लिया.
पंजाब के तरन तारन में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास एक लावारिस ई-स्कूटर मिलने से हड़कंप मच गया. स्कूटर की डिग्गी खुली थी और उसमें चाबी लगी हुई थी. इन परिस्थितियों के बीच बम की आशंका जताई गई. खबर मिली तो पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर दुकानों को बंद करा दिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया. करीब ढाई घंटे बाद वाहन मालिक के पहुंचा, तब मामला सामान्य हुआ.
पंजाब के तरनतारन में एक मंदिर के पास लावारिस हालत में ई स्कूटर खड़ा था. लोगों ने देखा तो विस्फोटक होने की आशंका के चलते दहशत फैल गई. स्कूटर की डिग्गी खुली थी और उसमें चाबी भी लगी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर आसपास की दुकानें बंद करा दीं.
पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने गैंगस्टरों और ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है. पिछले 3 महीने में 630 गिरफ्तारी की गईं और 47 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई. इसी दौरान ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हो रही तस्करी का खुलासा भी हुआ. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब के तरन तारन में पुलिस ने बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने IED, RDX और RPG लॉन्चर बरामद किए हैं. इस मामले में ISI कनेक्शन और मलेशिया लिंक भी सामने आया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब के तरनतारन में BSF ने बॉर्डर पार से हेरोइन की तस्करी की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया. खेमकरण सेक्टर में हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. पढ़ें इस कार्रवाई की पूरी कहानी.
तरन तारन के पट्टी में नवविवाहिता रूबी मेहरा को गोली मारने के मामले में आरोपी करण नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया. अदालत ले जाते समय उसका माफी मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पिस्टल दोस्त के पिता की थी. रूबी की हालत अमृतसर के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है.