दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और भगवंत मान पर पंजाब में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
'आप' नेताओं पर ये मामला भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की धारा 595 और 295A के तहत में दायर किया गया है.
एक गैर सरकारी संस्था समाज जागृति फ्रंट के अध्यक्ष जगदीप सिंह गिल ने समेत आम आदमी पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ करवाई है. उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 12 फरवरी को पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावालां के जन्मदिन पर उनके पोस्टर बांटे थे. अदालत ने शिकायतकर्ता का आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की सुनवाई 19 मार्च को होगी.