scorecardresearch
 
Advertisement

लखनऊ में CEC के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

लखनऊ में CEC के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग को 'घपला आयोग' बताते हुए चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और अपना रोष व्यक्त किया. सपा कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से निष्पक्षता खो चुका है और मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement