scorecardresearch
 

उपचुनाव: बारामती में 58% तो नागालैंड में रिकॉर्ड वोटिंग, कर्नाटक और गुजरात में दिखा मिला-जुला रुझान

कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और नागालैंड की विभिन्न विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नागालैंड की कोरिडांग सीट पर सबसे अधिक 82 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई.

Advertisement
X
चार राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव. (File photo)
चार राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव. (File photo)

गुरुवार को चार राज्यों कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और नागालैंड की छह विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. इन सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के कुछ देर बाद चुनाव आयोग ने अंतिम वोटिंग प्रतिशत भी जारी कर दिया. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नागालैंड की कोरिडांग सीट पर सबसे ज्यादा 82 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई. वहीं, महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती सीट पर करीब 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चार राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में नागालैंड की कोरिडांग सीट पर सबसे ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया है. जहां सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं.

वहीं, कर्नाटक के बागलकोट में 68.62 प्रतिशत और दावणगेरे साउथ में 63.43 प्रतिशत वोट पड़े. इसके अलावा गुजरात की उमरेठ सीट पर 59.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

महाराष्ट्र में वोटिंग की धीमी रफ्तार

इसके उलट महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीटों पर मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. बारामती जैसी महत्वपूर्ण सीट पर 58.17 प्रतिशत मतदान हुआ और राहुरी सीट पर 55.86 प्रतिशत वोटिंग हुई.

आयोग ने बताया कि इन सभी सीटों पर विभिन्न स्थानीय कारणों से खाली हुई सीटों को भरने के लिए कराया गया था. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी छह क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. इन उपचुनावों के नतीजे संबंधित राज्यों की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि ये जनता के मूड का ताजा संकेत देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement