बारामती (Baramati) पुणे जिले, महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण शहर है जो पश्चिमी महाराष्ट्र के कृषि और राजनीतिक जीवन का केंद्र रहा है. यह शहर पुणे से लगभग 100 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है और 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 54,415 की जनसंख्या है, जिसमें साक्षरता दर महाराष्ट्र की औसत से काफी अधिक है. यह शहर नीर और करहा नदियों के पास स्थित है और आसपास का इलाका उर्वर कृषि भूमि से घिरा हुआ है. यहां मुख्य रूप से गन्ना, ज्वारी, अंगूर और रेशेदार फसलों की खेती होती है और वाणिज्यिक बाजार भी मौजूद है.
बारामती की राजनीति में पवार परिवार का लंबे समय से मजबूत प्रभाव रहा है. शहर और लोकसभा संसदीय क्षेत्र दोनों ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए पारंपरिक गढ़ माने जाते हैं. NCP के संस्थापक शरद पवार ने दशकों तक बारामती से सांसद के रूप में सेवा की. उनकी बेटी सुप्रिया सुले और भतीजे अजित पवार भी इस क्षेत्र से मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं. पिछले दशक से इस संसदीय सीट पर पवार परिवार की जीत का सिलसिला रहा है.
हालांकि स्थानीय राजनीति में बदलाव की झलक भी देखने को मिली है. बारामती नगर परिषद चुनाव में 2025 में NCP ने बहुमत तो बरकरार रखा, लेकिन विपक्षी दलों ने कुछ सीटें जीतीं, जो पहले कम देखा गया था.
शहर के पास एक हवाई पट्टी भी है और स्थानीय नेतृत्व ने इसके विकास को लेकर कई पहल की हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसरों को बढ़ाना है.
28 जनवरी 2026 में बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और प्रमुख NCP नेता अजित पवार की मौत हो गई. यह दुर्घटना स्थल पर लैंडिंग के दौरान हुई थी.
कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और नागालैंड की विभिन्न विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नागालैंड की कोरिडांग सीट पर सबसे अधिक 82 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई.
बारामती उपचुनाव में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया. अजित पवार के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ. उनकी पत्नी और सूबे की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार मैदान में हैं. सहानुभूति लहर के बीच उनकी जीत तय मानी जा रही है.
शरद पवार मंगलवार को खराब स्वास्थ्य के कारण बारामती विधानसभा उपचुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती पवार ने भारी मन से मतदाताओं से सत्तारूढ़ महायुति की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार का समर्थन करने की अपील की है.
महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती विधानसभा सीट पर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. इस उपचुनाव में अपनी साख बचाने उतरीं सुनेत्रा पवार के समर्थन में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोपहर 2 बजे बड़ी जनसभा करेंगे. चुनावी मैदान में कुल 23 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से तय होगा. उपचुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
बारामती उपचुनाव से कांग्रेस का हटना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. हर्षवर्धन सपकाल ने इसे अजित पवार के निधन के सम्मान से जोड़ा, जबकि सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी नेताओं की अपील भी अहम रही. इस फैसले से कांग्रेस ने खुद को ‘राजनीतिक मर्यादा’ का पक्षधर दिखाया और विरोधी खेमे से माफी भी हासिल की, जिससे उसे सियासी तौर पर फायदा मिला.
महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. राज्य में पार्टी अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया. हालांकि, सुनेत्रा पवार के मैदान में होने के बावजूद चुनाव तय समय पर ही होगा, क्योंकि कई अन्य उम्मीदवार भी रेस में हैं.
महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. बारामती में विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं. ऐसे में एनसीपी से सुनेत्रा पवार को को निर्विरोध चुनाव जिताने की आखिरी कोशिशें तेज हो गईं हैं.
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस से उम्मीदवार हटाकर चुनाव बिना मुकाबले कराने की अपील की है. कांग्रेस ने आकाश मोरे को मैदान में उतारा है और अभी फैसला बाकी है. यह चुनाव अजित पवार के निधन के बाद हो रहा है. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को समर्थन देने का भरोसा दिया है.
बारामती उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, जहां कांग्रेस पार्टी ने महा विकास अघाड़ी की परंपराओं से अलग रास्ता अपनाते हुए उम्मीदवार उतार दिया. इस फैसले से गठबंधन के भीतर भरोसे की कमी खुलकर सामने आई है.
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतार दिया है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र इकाई के सचिव आकाश मोरे पर भरोसा जताया है.
बारामती विमान हादसे में अजित पवार की मौत के एक महीने बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है. इसमें कम दृश्यता और एयरस्ट्रिप पर सुरक्षा खामियों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.
अजीत पवार के विमान हादसे की जांच की मांग तेज होती जा रही है. इस मामले को लेकर बारामती में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुई है. अजीत पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार भी मामला दर्ज कराने बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं.
NCP (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार से जुड़े मामले की जांच को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने जांच में देरी पर सवाल उठाते हुए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की चेतावनी दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
अजित पवार हवाई हादसा केस में साजिश का शक जाहिर करने वालों में उनकी पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, बेटा जय और पार्टी भी शामिल हो गए हैं, और घटना सीबीआई जांच की मांग की गई है. मामले में जांच की रफ्तार, तकनीकी पहलुओं और ब्लैक बॉक्स के डाटा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उनके बेटे जय पवार ने हादसे की निष्पक्ष जांच और VSR वेंचर्स पर बैन की मांग की. ब्लैक बॉक्स डेटा और संभावित लापरवाही पर सवाल उठे हैं.
आनंद दुबे ने बारामती प्लेन क्रैश पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस और राम मोहन रायडू तुरंत डीजीसीए के साथ मिलकर इस मामले की पूरी जांच करें कि मौत घटनाक्रम कैसे हुआ और किन परिस्थितियों में यह हादसा या मौत हुई. इस मामले को देश की जनता के सामने साफ़ रखना चाहिए ताकि संदेह का अवसर न बने और लोगों का विश्वास मजबूत हो.
शिवसेना उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने बारामती विमान हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले 12 से 13 दिनों में एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देखा गया जिसमें रोहित पवार ने डीजीसीए के कर्तव्यों को बखूबी निभाते हुए कई जानकारियाँ इकट्ठा की हैं. यह बात दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी डीजीसीए, सीबीआई और सीआईडी इस मामले की गहन जांच नहीं कर पा रही हैं.
रोहित पवार के बाद पिंकी माली के पिता ने बारामती प्लेन क्रैश मामले पर गंभीर सवाल उठाते हुए गहन जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सच सामने आना चाहिए और मेरे मन में उठ रहे सवालों और शंकाओं के जवाब मिलने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए.
अजीत पवार के अंतिम संस्कार के दौरान बारामती में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन और नकदी चोरी करने वाले 7 अंतर जिला चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. करीब 20.5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ और बरामदगी में जुटी है.
बारामती में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले 7 अंतर जिला चोरों को बारामती तालुका पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बारामती में हुए प्लेन हादसे के बाद जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से जले हुए हिस्सों और मलबे को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजना शुरू कर दिया है. विमानन प्राधिकरण की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाया और गिरे पार्ट्स को मार्क कर पैक किया. तकनीकी जांच के जरिए हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा.