scorecardresearch
 

अमित शाह संग नितिन नवीन की मैराथन बैठक, बीजेपी की सेंट्रल टीम में होगा फेरबदल?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमित शाह और बी.एल. संतोष के साथ नई केंद्रीय टीम पर चर्चा की. संगठन में बदलाव और नई नियुक्तियों का ऐलान होने की उम्मीद है.

Advertisement
X
अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में बीजेपी के कई सीनियर नेता शामिल हुए (File Photo: PTI)
अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में बीजेपी के कई सीनियर नेता शामिल हुए (File Photo: PTI)

बीजेपी की केंद्रीय टीम में फेरबदल की चर्चाओं के बीच, गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया, "सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में बीजेपी के महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी मौजूद थे और यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली."

हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन के नेतृत्व वाली बीजेपी की नई केंद्रीय टीम में अनुभवी सीनियर और युवा नेताओं' के शामिल किए जाने की उम्मीद है. 

यह भी जानकारी सामने आई है कि यह भी सुझाव दिया कि सरकार में पदों पर बैठे कुछ नेताओं को भी पार्टी में भेजा जा सकता है और उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की नई सेंट्रल टीम में शामिल होने वालों के नाम जल्द ही अनाउंस किए जाएंगे.

बड़ी तैयारी में जुटी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी यूपी सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है. यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का गठन हो गया है और वो अपनी ब्रिगेड के साथ सियासी ताना-बाना बुनने में जुट गए तो सीएम योगी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर सियासी माहौल बनाने में जुटे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement