scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल: पुरुलिया में उफनती नदी में पलटी यात्रियों से भरी बस- VIDEO

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कुमारी नदी पर बने अस्थायी पुल से गुजर रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement
X
पुरुलिया में बड़ा हादसा हो गया है. (Photo- Screengrab)
पुरुलिया में बड़ा हादसा हो गया है. (Photo- Screengrab)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बराबाजार ब्लॉक के फतेपुर-तसरबांकी घाट पर कुमारी नदी में यात्रियों से भरी 'मां शीतला' बस अनियंत्रित होकर अस्थायी (भासा) पुल से नीचे पलट गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय बस कुमारी नदी पर बने अस्थायी पुल से गुजर रही थी. लगातार बारिश के कारण नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, जिससे पुल पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया था. इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे नदी में पलट गई.

यह भी पढ़ें: रेंट, एक्सीडेंट और सख्ती! इस राज्य में किराए की THAR पर 'बैन' की तैयारी, जानें सरकार का प्लान

बस पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एक्सीडेंट: एक बाइक, तीन दोस्त और मां के हाथ की पूड़ी-सब्जी... सड़क पर बिखरीं मिली तीनों की लाशें

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से अस्थायी पुलों पर आवाजाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि पुल पर पानी बहने के बावजूद बस को वहां से गुजरने की अनुमति कैसे मिली और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं. फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement