scorecardresearch
 

सालगिरह में नहीं आए तो 500 रुपये जुर्माना! हुगली का पोस्टर बना चर्चा का विषय

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का एक पोस्टर इस समय चर्चा का केंद्र बना है. इस पोस्टर में सालगिरह का निमंत्रण मिलने पर भी न आने पर 500 रुपये जुर्माने की मांग की गई है.

Advertisement
X
Hooghly viral poster
Hooghly viral poster

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का एक पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. चुंचुड़ा नगरपालिका में शादी की सालगिरल से जुड़ा एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है. यहां शादी की सालगिरह में न आने वाले लोगों के लिए 500 रुपये जुर्माना देने का पोस्टर लगाया गया. इस पोस्टर की हर तरफ गूंज है. 

दरअसल, चुंचुड़ा नगरपालिका के जलकल विभाग के एक कर्मचारी ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक कार्यक्रम रखा था. 29 जुलाई को कार्यक्रम होना था.

अधिकारी ने बकायदे निमंत्रण पत्र बनवाकर सहकर्मियों, पड़ोसियों और अपने सभी परिचितों को सालगिरल में बुलाया. लेकिन बहुत सारे लोग इस समरोह में नहीं पहुंचे. इसी कारण यह अनोखा पोस्टर लगाया गया. इस पोस्टर में लिखा है कि जो भी निमंत्रण मिलने के बाद भी सालगिरह में न आए वे 500 रुपये लेकर घर आए और नई जोड़ी को आशीर्वाद दें. 

यह भी पढ़ें: 'डीएम अंकल, मेरा एक काम कर देंगे? क्लास 3 की आश्वी और IAS के बीच हुई बातचीत वायरल

इस पोस्टर की चर्चा नगरपालिका से लेकर आम लोगों, सभी के बीच है. आमंत्रण मिलने के बाद भी शादी में कई लोग नहीं गए थे जिसके कारण यह पोस्टर छपा है. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे अच्छा तो चले ही जाते. 

Advertisement

नगरपालिका के एक इंजीनियर ने भी हैरानी जताते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे इंसान है. अब उन्होंने यह पोस्टर क्यों लगाया है यह चर्चा का विषय है. हालांकि उन्होंने इस बात को मज़ाक में टालते हुए कहा कि जब उनसे जुर्माना मांगा जाएगा, तब देखेंगे.

शादी की सालगिरह का निमंत्रण पत्र और उसके बाद लगाया गया यह पोस्टर अब चुंचुड़ा नगरपालिका और पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कोई इसे महज हास्यपूर्ण पहल बता रहा है, तो कोई इसे अधिकारी की पीड़ा बता रहा है. 

(इनपुट --- पार्थ राहा)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement