टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है. 1 नवंबर से प्राइवेट व्हीकल ओनर्स 1500 रुपये का ऐनुअल पास बनवा सकेंगे. ये पास टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले प्राइवेट व्हीकल ओनर्स के लिए होगा. ध्यान रखें कि ये पास 3075 रुपये वाले फास्टैग (FASTag) ऐनुअल पास से अलग है.
3075 रुपये वाला फास्टैग ऐनुअल पास जहां 200 क्रॉसिंग के लिए होता है और इसे हर कोई खरीद सकता है. वहीं 1500 रुपये वाला ऐनुअल पास सभी के लिए नहीं है. ये टोल प्लाजा के पास रहने वाले ऐसे लोगों के लिए है, जिन्हें बार-बार टोल क्रॉस करना होता है और उसके लिए पैसे देने होते हैं. आइए जानते हैं ये टोल पास कैसे मिलेगा.
1 नवंबर से जारी होने वाले टोल पास को आप ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले राजमार्गयात्रा ऐप को डाउनलोड करना होगा. ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों ही जगह पर मिल जाएगा. अब आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा.
आपको होमपेज पर ही ऐनुअल पास और लोकल पास का विकल्प मिल जाएगा. यहां आपको लोकल पास के विकल्प पर जाना होगा. यहां वेरिफिकेशन के लिए आपका आधार लिंक्ड डिजिलॉक अकाउंट चाहिए होगा. साथ ही फास्टैग वैलिड होना चाहिए. वहीं व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी. आरसी और आधार पर एक ही नाम होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Annual Toll Pass: 1 नवंबर से नया ऐनुअल पास, 1500 रुपये में टोल प्लाजा पर हो जाएगा काम
यहां से आपको आगे बढ़ना होगा. अब आपको अपना टोल प्लाजा सलेक्ट करना होगा. इसके बाद वेरिफिकेशन का प्रॉसेस पूरा करना होगा और अंत में पेमेंट करनी होगी. इसके बाद आपको 1 नवंबर से मिलने वाला नया ऐनुअल लोकल टोल पास मिल जाएगा.
मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने इस टोल पास की जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि इस पास का उद्देश्य नेशनल हाईवे पर मौजूद टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोगों को रियायती टोल रेट्स देना है. यानी 1 नवंबर से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की रेंज में रहने वाले एलिजिबल नॉन-कमर्शियल व्हीकल ओनर्स इस पास का फायदा उठा पाएंगे.
यह भी पढ़ें: 3075 रुपये वाले FASTag ऐनुअल पास से कैसे अलग है 1500 रुपये वाला Toll Pass
ये पास वैलिड और फंक्शनल फास्टैग के साथ मिलेगा. पास के लिए किसी भी व्हीकल ओनर को सभी नियमों को पूरा करना होगा. ऐसा नहीं है कि इस पास का फायदा आपको हर टोल प्लाजा के लिए मिलेगा. बल्कि ये किसी एक निश्चित टोल प्लाजा पर भी काम करेगा.
नगरपालिका या शहरी क्षेत्र की सीमा के बाहर पड़ने वाले टोल प्लाजा के लिए पास की कीमत 1500 रुपये तय की गई है. वहीं नगरपालिका या शहरी क्षेत्र की सीमा के अंदर पड़ने वाले टोल प्लाजा का पास 3000 रुपये में मिलेगा. सरकार हर साल अप्रैल में इस पास की कीमत को रिवाइज कर सकती है.
ध्यान रखें कि इस टोल पास का फायदा क्लोज्ड यूजर फीस कलेक्शन सिस्टम के तहत काम करने वाले नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवेज पर नहीं मिलेगी. साथ ही ऐसे टोल प्लाजा जहां सर्विस रोड या फिर आने-जाने का दूसरा रास्ता मौजूद वो वहां भी इसका फायदा नहीं मिलेगा.