scorecardresearch
 

तमिलनाडु: राहुल गांधी से बिना मिले चेन्नई पहुंचे मुख्यमंत्री विजय

तमिलनाडु के सीएम विजय दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात किए बिना ही गुरुवार दोपहर चेन्नई वापस लौट गए. दोनों नेताओं के बीच सुबह होने वाली ये बैठक व्यस्त शेड्यूल के कारण नहीं हो सकी, जिसके बाद अब 11 जून को मुलाकात की नई तारीख तय की गई है.

Advertisement
X
राहुल गांधी से बिना मिले चेन्नई पहुंचे सीएम विजय. (photo: ITG)
राहुल गांधी से बिना मिले चेन्नई पहुंचे सीएम विजय. (photo: ITG)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख थलपति विजय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से बिना मिले चेन्नई वापस लौट गए हैं. सूत्रों ने दावा किया कि अब विजय अगले हफ्ते सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. बुधवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, विजय ने बुधवार रात को राहुल गांधी से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पाया. इसलिए दोनों नेताओं के बीच मुलाकात गुरुवार सुबह तय की गई थी. हालांकि, मुख्यमंत्री विजय का कार्यक्रम बेहद व्यस्त था और उन्हें तमिलनाडु लौटना जरूरी था, जिसके कारण ये मुलाकात नहीं हो सकी.

सूत्रों ने बताया कि विजय अब अगले सप्ताह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय 11 जून को दिल्ली आ सकते हैं. इस दिन वो नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आ सकते हैं. बैठक के बाद वह कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं.

आपको बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मेकेदातु बांध मुद्दे, मछुआरों की गिरफ्तारी और तमिल प्रार्थना गीत विवाद सहित राज्य से संबंधित मामलों पर चर्चा की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement