scorecardresearch
 

हिमाचल में पुल गिरने का सामने आया वीडियो, चलते-चलते अचानक नीचे गिरा डंपर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एनएच-5 पर 190 फीट लंबा बेली ब्रिज टूट गया. हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जबकि यातायात वैकल्पिक मार्ग से जारी है.

Advertisement
X
किन्नौर में 10 टायर वाले डंपर से टूटा ब्रिज (Photo: Screengrab)
किन्नौर में 10 टायर वाले डंपर से टूटा ब्रिज (Photo: Screengrab)

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 (NH-5) पर उरनी डाक के नजदीक स्थित 190 फीट लंबा बेली ब्रिज मंगलवार को अचानक टूट गया. घटना के वक्त रेत से भरा 10 टायर वाला डंपर पुल से गुजर रहा था, जो हादसे की चपेट में आ गया. डंपर चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसे शुरुआती इलाज महुैया करवाया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, उरनी डाक क्षेत्र लंबे वक्त से भूस्खलन और पहाड़ से गिरने वाले भारी मलबे और चट्टानों की वजह से पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था. 

जोखिम को देखते हुए साल 2016 में सतलुज नदी पर करीब 190 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था. उस वक्त मूल नेशनल हाईवे का हिस्सा लगातार मलबा गिरने की वजह से बाधित रहने लगा था.

अधिकारियों ने क्या बताया?

मौजूदा वक्त में इस भूस्खलन प्रभावित हिस्से को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए सुरंग (टनल) निर्माण का कार्य भी चल रहा है, जिससे भविष्य में यातायात पर प्राकृतिक आपदाओं का असर कम किया जा सके.

नेशनल हाईवे अथॉर्टी मंडल रामपुर के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के.एल. सुमन ने बताया, "पुल की नियमित निगरानी और रखरखाव किया जा रहा था. 5 जून को ही इसकी मरम्मत भी की गई थी. बेली ब्रिज की निर्धारित भार क्षमता 28 टन थी, जबकि हादसे के वक्त पुल से गुजर रहा 10 टायर वाला डंपर क्षमता से ज्यादा भार लेकर चल रहा हो सकता है."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि पुल टूटने की असली वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगी. पुलिस और टेक्निकल एक्सपर्ट्स की टीम मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही आखिरी नतीजा निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें: किन्नौर में बादल फटा... ऋषि डोगरी घाटी में CPWD का कैंप बहा, बचाव कार्य के लिए सेना एक्टिव

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने यह भी बताया कि घटना के बावजूद नेशनल हाईवे-5 पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. पुराने रास्ते को तत्काल बहाल कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है. किन्नौर, शिमला और भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले इस जरूरी मार्ग पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है.

(रिपोर्ट- विशेषर नेगी)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement