scorecardresearch
 

शादी की सालगिरह वाले दिन पत्नी से झगड़ा... गुस्से में बेटे ने पिता की हत्या कर दी, रिश्तेदार को मारा चाकू

केरल के तिरुवनंतपुरम में शादी की सालगिरह के दिन पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद सनसनीखेज कांड हो गया. गुस्से में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
पिता की हत्या के आरोप में बेटे को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational)
पिता की हत्या के आरोप में बेटे को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational)

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अंबूरी इलाके में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक का उसकी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह वाले दिन झगड़ा हो गया. जब एक रिश्तेदार ने उसे शांत करने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अपने पिता की हत्या कर दी.

एजेंसी के अनुसार, मृतक की पहचान अंबूरी के पास थुडियानकोनम के रहने वाले थॉमस अब्राहम के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में थॉमस के बेटे शानू को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है. उस दिन शानू और उसकी पत्नी की शादी की सालगिरह थी, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और तनाव का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: मिल्कशेक में जहर देकर हेड कॉन्स्टेबल पिता की हत्या… 3 साल बाद प्रेमी ने खोला राज, बेटी निकली मास्टरमाइंड

फैमिली के रिश्तेदार वर्गीज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. लेकिन शानू गुस्से में आ गया और उसने वर्गीज पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वर्गीज गंभीर रूप से घायल हो गए. रिश्तेदार पर हमले के बाद जब पिता थॉमस अब्राहम ने बेटे को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. शानू ने अपने पिता पर कुर्सी से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई.

Advertisement

परिवार के अन्य लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने थॉमस अब्राहम को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल वर्गीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

घटना की सूचना मिलते ही वेल्लारडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शानू को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement