scorecardresearch
 

'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... प्रियंका गांधी के ऑफिस के नाम पर बड़ा फ्रॉड, विधायकों को आए फर्जी फोन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायकों से राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांग की. विधायक ने तुरंत इस धोखाधड़ी को भांप लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कोझिकोड साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
प्रियंका गांधी के नाम पर कई विधायकों को फर्जी फोन गए. (Photo- ITGD)
प्रियंका गांधी के नाम पर कई विधायकों को फर्जी फोन गए. (Photo- ITGD)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दफ्तर के नाम पर विधायकों को ठगने का एक बड़ा मामला सामने आया है. एक फर्जी कॉलर ने कांग्रेस विधायक को फोन करके राज्य कैबिनेट में मंत्री पद दिलाने के बदले 3 करोड़ रुपये की मांग की. 

जानकारी के मुताबिक, अलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन को एक दिल्ली के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया था. फोन करने वाले ने खुद को वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी के दफ्तर का स्टाफ बताया. 

कॉल करने वाले ने दावा किया कि वो विधायक को राज्य कैबिनेट में मंत्री बनवा सकता है. इस फ्रॉड को लेकर प्रियंका गांधी के निजी सचिव राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

कई नेताओं और सांसदों को आए 'फर्जी फोन'

विधायक विद्या बालकृष्णन ने बताया कि उन्हें तुरंत समझ आ गया कि ये एक फर्जी कॉल था. इसके बाद उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. विधायक की शिकायत पर कोझिकोड साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: केरल: सांसद प्रियंका गांधी के क्षेत्र में कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन, वायनाड में कितनी सीटें मिली

राज्य के दो और सांसदों को भी इसी तरह के फर्जी फोन आए हैं. सांसद शफी परम्बिल और डीन कुरियाकोस ने भी बताया कि उन्हें भी इसी तरह के कॉल मिले थे. पुलिस अब उस नंबर और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement