scorecardresearch
 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, शिक्षा मंत्री भी लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वीडियो के जरिए पीएम मोदी समारोह में शामिल होंगे.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का शताब्दी समारोह
  • पीएम मोदी होंगे AMU के समारोह में शामिल
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी लेंगे समारोह में हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह (100 वर्ष पूरे होने पर) में मुख्य अतिथि होंगे. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वीडियो के जरिए पीएम मोदी समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस ऑनलाइन समारोह में भाग लेंगे.

पीएम के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) समुदाय विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के समारोहों में भाग लेने के लिए उनकी स्वीकृति के लिए आभारी है. इस ऐतिहासिक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय की आउटरीच इसके विकास और निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में हमारे छात्रों के प्लेसमेंट में काफी मदद करेगी.

देखें आजतक live TV

प्रोफेसर मंसूर ने विश्वविद्यालय समुदाय से कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रयास करने को कहा. इसके साथ ही कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए स्टाफ के सदस्यों, छात्रों, पूर्व छात्रों और एएमयू शुभचिंतकों से इसमें शामिल होने के लिए कहा है. उन्होंने सभी संबंधितों से गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसे शताब्दी कार्यक्रम को राजनीति से ऊपर रखने की अपील की है. 

इस महीने की शुरुआत में, विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य अतिथि होने की उम्मीद थी. एएमयू सूत्रों के अनुसार, मुख्य अतिथि के बदलाव पर अंतिम समय में फैसला लिया गया है.

बता दें कि मुहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज 1 दिसंबर 1920 को राजपत्र अधिसूचना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बन गया था. उस वर्ष 17 दिसंबर को एएमयू का औपचारिक रूप से एक विश्वविद्यालय के रूप में उद्घाटन किया गया था.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement