scorecardresearch
 
Advertisement

चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में ठाकरे भाइयों का बड़ा मार्च

चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में ठाकरे भाइयों का बड़ा मार्च

महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. मुंबई में आज ठाकरे बंधुओं, यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व में एक विशाल विरोध मार्च निकाला जा रहा है. यह प्रदर्शन मुख्य रूप से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (यूबीटी) द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित किया गया है. इस मार्च में केवल ठाकरे भाइयों की पार्टियां ही नहीं, बल्कि महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दल जैसे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं.

Advertisement
Advertisement